1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यमला पगला दीवाना: फिर से: धर्मेंद्र संग सीन करने से पहले कृति खरबंदा ने पी ली थी वोडका

यमला पगला दीवाना: फिर से: धर्मेंद्र संग सीन करने से पहले कृति खरबंदा ने पी ली थी वोडका

 Published : Aug 31, 2018 05:44 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 05:44 pm IST

कृति खरबंदा, दओल परिवार के साथ 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में नजर आ रही हैं। कृति ने फिल्म का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने एक सीन वोडका पीने के बाद किया था।

Kriti Kharbanda, Bobby Deol, Dharmendra- India TV Hindi
Kriti Kharbanda, Bobby Deol, Dharmendra Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: कृति खरबंदा, दओल परिवार के साथ 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में नजर आ रही हैं। कृति को धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा और उन्हें तीनों में से धर्मेंद्र सबसे ज्यादा कूल लगते हैं। कृति ने फिल्म का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने एक सीन वोडका पीने के बाद किया था।

एक इंटरव्यू में कृति ने एक घटना का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र के साथ एक सीन करने से पहले उन्होंने वोडका पीया था। सीन में कृति को नशे में दिखना था। वह इसके लिए बहुत नर्वस थीं। सीन को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने वोडका पी लिया था।

कृति ने कहा देओल परिवार जमीन से जुड़ा हुआ है। देओल परिवार ने कृति को सेट पर घर जैसा महसूस करवाया।

'यमला पगला दीवाना: फिर से' 31 अगस्त को 'स्त्री' के साथ रिलीज हुई है। 'स्त्री' में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर हैं। कृति फिलहाल 'हाउसफुल' 4 की शूटिंग कर रही हैं। 'हाउसफुल 4' में अश्रय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सैनन भी हैं।

Also Read:

Stree Movie Review: सस्पेंस से भरपूर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में शानदार एक्टिंग का दम

'कसौटी जिंदगी की 2' की कोलकाता शूट की तस्वीरें हुई लीक, दुर्गा पूजा सीक्वेंस हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन