1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Stree Box Office Collection Prediction: श्रद्धा और राजकुमार ने किया कमाल, पहले दिन कर सकती है इतना कारोबार

Stree Box Office Collection Prediction: श्रद्धा और राजकुमार ने किया कमाल, पहले दिन कर सकती है इतना कारोबार

 Published : Aug 31, 2018 01:57 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 01:57 pm IST

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अभिनय से सजी फिल्म 'स्त्री' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि यह एक हॉरर कॉमेडी है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही इसके लिए काफी उत्सुकता बढ़ा चुके थे।

'Stree' Box Office Collection Prediction- India TV Hindi
'Stree' Box Office Collection Prediction

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अभिनय से सजी फिल्म 'स्त्री' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि यह एक हॉरर कॉमेडी है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही इसके लिए काफी उत्सुकता बढ़ा चुके थे। फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा फिल्म में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह पहले दिन अच्छा कारोबार कर सकती है।

वैसे तो इस शैली की फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिलता, लेकिन इस बार श्रद्धा और राजकुमार की जोड़ी ने कमाल कर दिखाया है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म पहले ही दिन 3 से 4 करोड़ रुपए तक का कारोबार कर सकती है। यह फिल्म जहां एक ओर आपको डराएगी वहीं इसके डायलॉग्स आपके चेहरों पर मुस्कान ले आएंगे।

गौरतलब है कि 'स्त्री' के साथ धर्मेंद्र, बॉबी देओल और सनी देओल की 'यमला पगला दीवाना फिर से' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। दोनों ही फिल्में अलग-अलग शैलियों की है, हालांकि इस कारण दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर देखने को मिलने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन