1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज हुआ Yamla Pagla Deewana Phir Se का ट्रेलर, सनी-धर्मेंद्र के साथ नजर आएं सलमान और रेखा

रिलीज हुआ Yamla Pagla Deewana Phir Se का ट्रेलर, सनी-धर्मेंद्र के साथ नजर आएं सलमान और रेखा

 Published : Aug 10, 2018 08:36 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 08:43 pm IST

फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका पहला भाग साल 2011 में आया था।

Yamla Pagla Deewana Phir Se - India TV Hindi
Yamla Pagla Deewana Phir Se 

नई दिल्ली: फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका पहला भाग साल 2011 में आया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था, इसके बाद फिल्म का दूसरा भाग साल 2013 में आया। 5 साल बाद एक बार फिर से यह फिल्म तीसरा भाग लेकर आ रही है। बाप-बेटों की यह फिल्म काफी पसंद की जाती रही है। अब देखना होगा कि यह फिल्म आगे कितना कमाल करती है।

फिल्म के लीड कैरेक्टर्स की बात करें तो इस बार भी धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल लीड रोल में हैं। उनके साथ फिल्म में कृति खरबंदा। फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा भी कैमियो करते दिखेंगे। साथ ही फिल्म में सलमान, रेखा, ग्रिप्पी ग्रेवाल और सोनाक्षी का भी स्पेशल अपीयरेंस हैं। इनके अलावा फिल्म में बिन्नू ढिल्लन, जॉनी लीवर और राणा-रणबीर हैं।

यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की टक्कर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री से होगी।

यहां देखिए मजेदार ट्रेलर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन