1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजेश खन्ना के जन्मदिन पर यशराज फिल्म ने ऐसे किया याद, कुछ ऐसा था बैनर और एक्टर का रिश्ता

राजेश खन्ना के जन्मदिन पर यशराज फिल्म ने ऐसे किया याद, कुछ ऐसा था बैनर और एक्टर का रिश्ता

 Published : Dec 29, 2020 11:05 am IST,  Updated : Dec 29, 2020 11:05 am IST

यशराज फिल्म ने राजेश खन्ना को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया है। कहते हैं कि राजेश खन्ना यशराज बैनर के पहले हीरो थे। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

राजेश खन्ना- India TV Hindi
राजेश खन्ना Image Source : TWITTER/@YRF

आज सुपरस्टार राजेश खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी है। राजेश खन्ना लगातार सुपरहिट देने के कारण बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार बने। यशराज फिल्म्स ने सुपरस्टार की बर्थ एनिवर्सरी पर अपने ही अंदाज में उनको याद किया है। 

साउथ के स्टार राम चरण हुए कोरोना संक्रमित, फैंस बोले: जल्दी ठीक हो जाओ

यशराज फिल्म्स ने एक कैरिकेचर जारी करते हुए राजेश खन्ना को याद किया है। कैप्शन में लिखा है - एक लीजेंड और इन्स्पायरिंग एक्टर। बर्थ एनिवर्सरी पर राजेश खन्ना को याद करते हुए। आपको  बता दें कि राजेश खन्ना ने यशराज के बैनर तले दाग जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। इस फिल्म में उनके साथ शर्मिला टैगोर और राखी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने भी काम किया था। यह भी संयोग है कि ये यश राज फिल्म के बैनर की पहली फिल्म थी। 

बर्थडे स्पेशल: राजेश खन्ना ने बेटी ट्विंकल खन्ना को डेटिंग के मसले पर दी थी ये सलाह

हालांकि दाग से पहले यश चोपड़ा इत्तेफाक में राजेश खन्ना को डायरेक्ट कर चुके थे लेकिन वो राजेश खन्ना की एक्टिंग से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने यशराज बैनर की पहली फिल्म में भी राजेश खन्ना को लेने का फैसला किया। हालांकि ये फिल्म लगते ही हिट नहीं हुई। कई दिनों  तक ऑडिएंस नहीं आया और फिर माउथ पब्लिसिटी के जरिए ये फिल्म धीरे धीरे हिट हुई औऱ फिर इतनी हिट हो गई कि सुपरहिट की श्रेणी में आ गई।  दाग ने कई रिकॉर्ड ब्रेक किए और सुपरहिट फिल्म बनी। इस फिल्म की सफलता से जहां राजेश खन्ना की डिमांड रोमांटिक हीरो के तौर पर और बढ़ी वहीं यशराज बैनर भी प्रख्यात हो गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन