1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Flash Back 2017: शानदार बजट और सुपरस्टार्स की इन फिल्मों ने इस साल तोड़ दिया फैंस का दिल

Flash Back 2017: शानदार बजट और सुपरस्टार्स की इन फिल्मों ने इस साल तोड़ दिया फैंस का दिल

 Published : Dec 26, 2017 11:30 am IST,  Updated : Dec 27, 2017 08:17 pm IST

2017 को खत्म होने अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए है। वर्ष का अंत होते-होते लोग पूरे साल अपने साथ हुई अच्छी बुरी घटनाओं का याद कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो यह साल बॉलीवुड के लिए भी काफी खास रहा। अब हम साल की ऐसी 5 फिल्में लेकर आए हैं, जो...

Year Ender- India TV Hindi
Year Ender

नई दिल्ली: साल 2017 को खत्म होने अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए है। वर्ष का अंत होते-होते लोग पूरे साल अपने साथ हुई अच्छी बुरी घटनाओं का याद कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो यह साल बॉलीवुड के लिए भी काफी खास रहा। जहां एक ओर दर्शकों को कई बेहतरीन कहानियां पर्दे पर देखने को मिली, वहीं कुछ ऐसी भी फिल्में रहीं जिनसे काफी उम्मीदें होने के बाद उनका बॉक्सऑफिस पर डब्बा गोल रहा। वैसे फिल्मों के शौकिनों की अब भी कोई कमी नहीं हैं और वह ये तो जरूर ही जानना चाहते होंगे किन फिल्मों ने इस साल दर्शकों को निराश किया है।

इस साल की शुरुआत में दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड ट्रेड भी काफी उत्साहित थे। वक्त के साथ स्तिथि कुछ विपरीत ही नजर आई। अब हम साल की ऐसी 5 फिल्में लेकर आए हैं, जो बड़े सितारों और भारी बजट की होने के बावजूद भी कोई धमाल नहीं मचा पाई।

1. रंगून:- विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सैफ अली खान, कंगना रनौत और शाहिद कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आए। इसके साथ ही यह फिल्म 80 करोड़ रुपए के बजट में बनी, लेकिन कहानी में कोई दम न होने के कारण यह बॉक्सऑफिस बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई और केवल 20.68 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई।

अगली स्लाइड में भी पढ़े इस साल किन फिल्मों ने तोड़ा फैंस का दिल:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन