1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अक्सर 2' में नजर आएंगी जरीन खान, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

'अक्सर 2' में नजर आएंगी जरीन खान, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

 Published : Aug 25, 2017 03:52 pm IST,  Updated : Aug 25, 2017 03:52 pm IST

गौतम रोडे, जरीन खान और अभिनव शुक्ला के अभिनय से सजी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'अक्सर 2' की रिलीज तारीख तय हो गई है।

aksar 2- India TV Hindi
aksar 2

मुंबई: गौतम रोडे, जरीन खान और अभिनव शुक्ला के अभिनय से सजी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'अक्सर 2' की रिलीज तारीख तय हो गई है। यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्देशक अनंत महादेवन ने कहा, "सस्पेंस और रहस्य थ्रिलर को कुटिलता से बनाने की आवश्यकता होती है। किरदारों और परिस्थितियों की अनिश्चितता दर्शकों का अनुमान लगाती रहती है। हमारा प्रयास 'अक्सर 2' में उन्हें किनारे रखना है।"

उम्मीद की जा रही है कि नए उच्चस्तर पर धोखे, जुनून और षड्यंत्र का सामना करना पड़ता है।

खास बात यह है कि इस फिल्म में क्रिकेटर श्रीसंत भी अभिनय करते नजर आएंगे। श्रीसंत इस फिल्म में वकील का किरदार निभा रहे हैं।

जरीन अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में आई थीं। यह फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद भी जरीन के खाते में कोई बड़ी फिल्म नहीं जुड़ी। फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में जरीन बोल्ड अवतार में दर्शकों के सामने आईं, मगर ये फिल्म भी दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब रहीं। देखना होगा ‘अक्सर 2’ में जरीन क्या कमाल दिखा पाती हैं।

सिद्धिविनायक क्रिएशन द्वारा प्रस्तुत फिल्म का संगीत मिथुन द्वारा रचित है। यह नरेंद्र बजाज और चिराग बजाज द्वारा निर्मित है।

(इनपुट-आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन