1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जरीन खान का पुराना वीडियो हुआ वायरल, 'लगदी लाहौर दी आ' पर डांस करती आई नजर

जरीन खान का पुराना वीडियो हुआ वायरल, 'लगदी लाहौर दी आ' पर डांस करती आई नजर

 Published : Aug 02, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 05:49 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही है।

zareen khan- India TV Hindi
जरीन खान Image Source : INSTAGRAM/ZAREENKHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। जरीन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पंजाबी गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। जरीन पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के गाने 'लगदी लाहौर दी आ' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

जरीन खान इस वीडियो में कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस के डांस कर रही हैं और पंजाबी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रीम कलर की सलवार के साथ ग्रीन कलर का कुर्ता पहना हुआ है और ऑरेंज कलर का दुपट्टा लिया हुआ है। जरीन का यह लुक उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को 24 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

जरीन खान आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म '1921' में नजर आईं थी। वह इससे पहले रेड्डी, वीर, हाउसफुल 2 हेट स्टोरी 3, वजह तुम हो, अक्सर में नजर आ चुकी हैं। जरीन खान ने बॉलीवुड के साथ पंजाबी और तमिल, तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन