1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खूंखार विलेन की खूबसूरत बेटी, जो दे चुकी हैं 800 करोड़ी फिल्म, आदित्य रॉय कपूर संग हिट हुई थी जोड़ी

खूंखार विलेन की खूबसूरत बेटी, जो दे चुकी हैं 800 करोड़ी फिल्म, आदित्य रॉय कपूर संग हिट हुई थी जोड़ी

 Published : Jun 01, 2025 11:40 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 12:08 am IST

90 के दशक में अपनी एक्टिंग के अलावा दमदार आवाज और कॉमेडी के लिए मशहूर शक्ति कपूर आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, अब फिल्मी दुनिया में उनकी बेटी श्रद्धा कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और बेहतरीन काम की वजह से टॉक ऑफ टाउन बनीं हुई हैं।

Shraddha kapoor- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर Image Source : INSTAGRAM

हिंदी सिनेमा के कई ऐसे विलेन हैं जो आज भी अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। 90 के दशक में भी कई विलेन काफी पॉपुलर हुए थे। उन्हीं में से एक शक्ति कपूर भी हैं जो आज भी बॉलीवुड में एक्टिव है। हालांकि, अपनी दमदार एक्टिंग के लिए चर्चा में रहने वाले शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर सुर्खियां में रहती हैं। वह एक्टिंग के साथ ही अपने लुक्स और मधुर आवाज के कारण भी सब की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। श्रद्धा सिर्फ खूबसूरती में ही नहीं बल्कि फैन फॉलोइंग में भी बॉलीवुड हसीनाओं को तगड़ी टक्कर देती हैं। 3 मार्च, 1987 को जन्मी श्रद्धा कपूर भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं जो 2024 में राजकुमार राव के साथ 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली सुपरहिट फिल्म दे चुकी हैं।

विलेन की बेटी बॉक्स ऑफस पर कर रही राज

श्रद्धा कपूर आखिर बार पिछले साल 'स्त्री 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म ने 50 करोड़ के बजट में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी जो बॉक्स ऑफिस पर 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। 'स्त्री 2' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसने 'बाहुबली 2' को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया और इसी के साथ हिंदी सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। इसके बाद से एक्ट्रेस अब 'स्त्री 3' को लेकर बिजी हैं। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए श्रद्धा भी लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना चुकी हैं। 'स्त्री 2' के पहले भी एक्ट्रेस हिट फिल्में दे चुकी हैं, लेकिन शानदार सफलता इसी फिल्म से मिली।

एक ही एक्टर संग दो रोमांटिक फिल्में

श्रद्धा कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल होने को हैं। इस दौरान उन्होंने कई सुपरस्टार के साथ  काम किया, लेकिन आज भी लोग उन्हें आदित्य रॉय कपूर के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करते देखना चाहते हैं। श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड डेब्यू किया था जो फ्लॉप थी। 2013 में एक्ट्रेस ने आदित्य रॉय कपूर के साथ 'आशिकी 2' की, जिसके बाद दोनों बॉलीवुड के सुपरहिट ऑन स्क्रीन कपल बन गए। इस फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई। 'साहो', 'बागी 3' और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्में दे चुकी ये इस एक्ट्रेस को दूसरी बार आदित्य रॉय कपूर के साथ 2017 में आई 'ओके जानू' में देखा गया। सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में फोटो और वीडियो देख पब्लिक उन्हें फिर से साथ में देखने की फिल्म मेकर्स से डिमांड करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन