1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' जैसा है 'कल्कि 2898 एडी' के 'भैरवा' का लुक, प्रभास लौट रहे हैं भौकाल मचाने

'बाहुबली' जैसा है 'कल्कि 2898 एडी' के 'भैरवा' का लुक, प्रभास लौट रहे हैं भौकाल मचाने

 Published : May 01, 2024 08:23 am IST,  Updated : May 01, 2024 10:11 am IST

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लंबे सम से चर्चा में है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैंस की ये बेकरारी को देखते हुए हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से ‘प्रभास’ का दमदार लुक शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

Prabhas, kalki ad 2898- India TV Hindi
'बाहुबली' जैसा है 'भैरवा' का लुक Image Source : X

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लंबे सम से चर्चा में है। प्रभास स्टारर इस मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से स्टार्स का फर्स्ट लुक सामने आया चुका है। बीते दिनों फिल्म से अमिताभ बच्चन का धांसू लुक भी सामने आया था, जिसने फैंस के बीच फिल्म के लिए और एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। वहीं मेकर्स ने बीते दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। इसी बीच अब हाल ही में फिल्म से प्रभास का दमदार लुक सामने आया है, जिसमें उनका भौकाल देखते ही बन रहा है। 

'भैरवा' के लुक में छाए प्रभास

दरअसल, 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म के निर्माताओं ने प्रभास के लुक वाला एक नया प्रोमो जारी किया जिसमें यह खुलासा किया गया कि अभिनेता फिल्म में भैरव की भूमिका निभाएंगे। स्टार स्पोर्ट्स ने प्रभास का ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर भैरवा के लुक में शानदार दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वो ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि- ‘खेल भी एक युद्ध है, सांसे थाम लो ये आईपीएल का महा मैच है कल के लिए आज के लिए।’ अब  'कल्कि 2898 एडी' से भैरवा का किरदार निभा रहे है प्रभास का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग बाहुबली के बाद अब उन्हें भैरवा के लुक में देखने के लिए कफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

आप भी देखें वीडियो-

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि  'कल्कि 2898 एडी'  फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई महीनों से खबरें चल रही हैं लेकिन इस पर फाइनल अपडेट आखिरकार बीते दिनों आ गया। मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कि, और बताया कि  ये फिल्म  27 जून, 2024 को रिलीज होगी।

'कल्कि 2898' के स्टार कास्ट

बता दें कि 'कल्कि 2898' को नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि ये कलयुग के विनाश पर बेस्ड होगी क्योंकि पुराणों के मुताबिक कलयुग में धर्म  स्थापना करने के लिए कल्कि नाम का अवतार जन्म लेगा और दुनिया में फैल रहे अधर्म का विनाश करेगा। इस फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है क्योंकि इसमे साउथ और बॉलीवु के कई दिग्गज स्टार्स नजर आने वाले हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण, कमल हासन, प्रभास, दिशा पाटनी के नाम शामिल हैं। फिल्म में जहां अमिताभ बच्चन द्रोण के पुत्र 'अश्वत्थामा' के किरदार में दिखेंगे, तो वहीं प्रभास फिल्म में भैरव की भूमिका निभाएंगे, जिसे कल्कि का बदला हुआ अहंकार माना जाता है। फैंस अब इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन