1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gadar 2 का एक वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स ने तारा और सकीना को कहा दादा-दादी एक साथ

Gadar 2 का एक वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स ने तारा और सकीना को कहा दादा-दादी एक साथ

 Published : Mar 01, 2023 08:34 am IST,  Updated : Mar 01, 2023 08:36 am IST

Sunny Deol and Ameesha Patel: अमीषा पटेल और सनी देओल जल्द ही फिल्म गदर-2 में साथ नजर आने वाले हैं। इस उम्र में हीरो-हीरोइन के तौर पर काम करते देख एक यूजर ने लिखा है आंटी को ले लिया है।

twitter- India TV Hindi
Gadar 2 Image Source : TWITTER

'गदर2' को रिलीज होने के लिए लगभग अभी आधा साल बाकि है, लेकिन फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'गदर' का सीक्वल 'गदर 2' (Gadar 2) सिनेमाघरों में 11, अगस्त 2023 को रिलीज होने वाला है। फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइेट है। फिल्म 'गदर' में सनी देओल (तारा सिंह) और अमीषा पटेल (सकीना) का रोल करने वाले हैं। हाल ही में इस जोड़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई फैंस एक्साइेट नजर आ रहे हैं। वही कई लोग इन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

RRR के एक्टर राम चरण जल्द ही बनने वाले है पिता, पत्नी ने ट्वीट शेयर कर दी गुड न्यूज

हाल ही में सनी देओल और अमीषा पटेल को एक अवार्ड शो में एक साथ देखा गया। लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। इस जोड़ी को देखकर ज्यादातार लोग आलोचना कर रहे हैं। जैसी ही ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में सनी देओल ने अपने सिर पर पगड़ी बांध रखी थी। वह सफेद शर्ट में काफी अच्छे लग रहे थे। वही अमीषा पटेल ने शो में गोल्डन कलर का लहंगा पहन हुआ था, जिसमें वह खूबसूरत लग रही थी। इस वीडियो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा हीरोइन बदलनी चाहिए थी। आंटी को ले लिया है। वही एक ने कहा दादा-दादी जी। एक ने कहा अमीषा कितनी गंदी लग रही है। एक ने कहा सनी पाजी स्टेज नहीं उखड़ना देना प्लीज।

Salman Khan ने शेयर किया काली बिल्ली का वीडियो, क्या भाईजान इन्हें मानते हैं lucky charm?

निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित, नई फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'गदर 2' फिल्म में मनीष वाधवा जो एक काफी पॉपुलर एक्टर है, ये 'गदर 2' में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। 'गदर: एक प्रेम कथा' साल 2001 में रिलीज हुई थी जो जिसकी कहानी देश के विभाजन पर बेस्ड थी। फिल्म ब्लॉक बस्टर्स साबित हुई थी। खबरों की मानें तो इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन