1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने अम्मी पर लुटाया प्यार, स्पेशल बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां आईं सामने

आमिर खान ने अम्मी पर लुटाया प्यार, स्पेशल बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां आईं सामने

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 14, 2024 11:01 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 11:01 pm IST

एक्टर आमिर खान ने अपनी मां जीनत का 90वां जन्मदिन शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। वो अपनी अम्मी के साथ सेलिब्रेशन में ट्विनिंग करते नजर आए। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी अब सामने आ गई हैं।

aamir khan- India TV Hindi
आमिर खान और उनकी मां जीनत। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फैमिली के काफी करीब हैं। वो बहनों के साथ काफी क्लोज हैं और अपनी अम्मी के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। आमिर अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतते हैं, लेकिन इस बार वो अपनी एक्टिंग के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में हैं। बेटी आयरा खान की शादी के बाद एक्टर ने एक बार फिर ग्रैंड सेलिब्रेशन किया है। इस सेलिब्रेशन की वजह एक्टर की मां हैं। लंबे समय से ब्रेक पर चल रहे एक्टर ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक पार्टी होस्ट की। आमिर खान अपनी मम्मी के जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लंबी बीमारी से जूझ रही उनकी मां 90 साल की हो गई हैं और इस मौके को आमिर ने पूरे परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया है। खास प्लानिंग के साथ आमिर ने अपनी अम्मी का स्पेशल दिन और भी खास बनाया। इसकी तस्वीरें भी अब सामने आ गई हैं।

आमिर अपनी मां का खास अंदाज में मनाएंगे जन्मदिन

सामने आई तस्वीरों में आमिर खान व्हाट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। उनकी मां ने व्हाइट साड़ी कैरी की है। वहीं तस्वीर में उनकी बहनें भी नजर आ रही हैं। आमिर खान की टीम की ओर से बताया गया, 'आमिर खान 13 जून को अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए अलग-अलग शहरों से 200 से ज्यादा परिवार के सदस्यों और दोस्तों को एक साथ लाए। पिछले 1 साल से उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है। अब जब उनकी तबीयत पहले से बेहतर हो गई है तब सभी एक बड़ा गेट टूगेदर करने के लिए एकजुट दिखे। इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए भारत भर से परिवार और दोस्तों को लाया गया। इस मौके पर लोग बनारस, बेंगलुरु, लखनऊ, मैसूर और दूसरे राज्यों से आ आए।'

यहां देखें तस्वीरें

मां के बेहद करीब हैं एक्टर

आमिर खान कमाल के एक्टर होने के साथ ही अच्छे बेटे भी हैं। वो अपनी मां जीनत हुसैन के काफी करीब हैं। अपनी मां पर प्यार लुटाने का आमिर खान कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक्टर की मां उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक अहम रोल अदा करती हैं। आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए भी उनसे सलाह लेते रहते हैं। जब से एक्टर की मां बीमार हुई हैं वो उनके साथ ही ज्यादा वक्त गुजार रहे हैं और ये भी एक वजह रही उनके काम से ब्रेक लेने की। चेन्नई में मां के इलाज के दौरान आमिर खान भी वहां शिफ्ट हो गए थे। 

इस फिल्म में आएंगे नजर

बता दें, आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में बतौर लीड एक्टर देखा गया था। इसके अलावा एक्टर काजोल के साथ 'सलाम वेंकी' में एक कैमियो रोल करते दिखे। जल्द ही एक्टर 'सितारे जमीन पर' से दर्शील सफारी के साथ पर्दे पर वापसी करेंगे। इन दिनों वो कई फिल्में प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने 'लापता लेडीज' प्रोड्यूस की थी। इसके अलावा वो सनी देओल अभिनीत 'लाहौर 1927' में भी नजर आएंगे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन