Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या बेटी की शादी में नकली में रो रहे थे आमिर खान, आयरा खान ने बताई सच्चाई

क्या बेटी की शादी में नकली में रो रहे थे आमिर खान, आयरा खान ने बताई सच्चाई

Written By: Sarika Swaroop @sarikaswaroop8
Published : Jan 22, 2024 10:17 pm IST, Updated : Jan 22, 2024 10:17 pm IST

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 10 जनवरी को नुपूर शिखरे के साथ धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही आइरा सोशल मीडिया पर अपनी अनदेखी शादी की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता आमिर खान के साथ शादी की एक अनदेखी फोटो शेयर करते हुए उनके आंसुओं को नकली बताया है।

Aamir khan- India TV Hindi
Image Source : DESIGN क्या बेटी की शादी में नकली में रो रहे थे आमिर खान

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 3 जनवरी को नुपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद 10 जनवरी 2024 को उदयपुर के अरावली हिल होटल में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। वहीं शादी के बाद 13 जनवरी को आयरा और नुपुर के लिए आमिर खान ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर हेमा मालिनी, रेखा, सायरा बानो, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, कटरीना कैफ, रणबीर कपूर सहित कई जाने-माने स्टार्स शामिल हुए थे। आयरा और नुपुर शिखरे की ग्रैंड वेडिंग से लेकर ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें अब तक सामने आ रही है। अब हाल ही में आयरा और नुपुर की वेडिंग की कुछ और अनदेखी सामने आई है।

आइरा खान ने आमिर के आंसुओं को बताया नकली

जी हां, हाल ही में आइरा खान ने सोशल मीडिया पर नुपूर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की अनदेखी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। एक कोलाज फोटो में आइरा अपने माता-पिता के साथ दिख रही हैं। कोलाज की पहली फोटो में आमिर अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में आमिर को अपने दामाद के साथ ठहाके लगाकर हंसते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आयरा ने कैप्शन में लिखा है- 'नकली आंसू (असली वाले जल्द आ रहे हैं।) माइक के पास एक अनुचित टिप्पणी की गई।' आयरा का ये पोस्ट इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Aamir khan

Image Source : DESIGN
क्या बेटी की शादी में नकली में रो रहे थे आमिर खान

इस तरह शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई। आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध कर एक-दूसरे के हमसफर बन चुके हैं। 

ये भी देखें:

भारती सिंह के बेटे गोला राम अवतार में आए नजर, क्यूटनेस देख फैंस हुए फिदा

भगवा साड़ी पहन हाथों में ध्वज लिए, राम भक्ति में कुछ इस तरह लीन दिखीं शिल्पा शेट्टी

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement