1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aamir Khan की बेटी ईरा खान को इस शख्स ने दुनिया के सामने किया किस, रिंग के साथ किया प्रपोज

Aamir Khan की बेटी ईरा खान को इस शख्स ने दुनिया के सामने किया किस, रिंग के साथ किया प्रपोज

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Sep 23, 2022 12:38 pm IST,  Updated : Sep 23, 2022 12:38 pm IST

आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी ईरा खान (Ira Khan) अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Aamir Khan Daughter Ira Khan- India TV Hindi
Aamir Khan Daughter Ira Khan Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • आमिर खान की बेटी ईरा ने की सगाई
  • बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ने सबके सामने किया प्रपोज़

Aamir Khan Daughter Ira Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान (Aamir Khan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। आमिर के साथ-साथ उनके बच्चे और बच्चों की निज़ी ज़िंदगी के बारे में भी जानना लोग पसंद करते हैं। सुपरस्टार की बेटी ईरा खान (Ira Khan) अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल हाल में ही ईरा खान ने अपनी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। ईरा ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के प्रपोज़ल को एक्सेप्ट कर लिया है। सही सुना आपने अपने रिश्ते को हमेशा खुलकर सभी के सामने पेश करने वाली आमिर की बेटी ने ऑफिशली अपने बॉयफ्रेंड को शादी के लिए हां कर दी है। ये खूबसूरत लम्हा कैमरों में कैद हो गया है। जो अब पूरी दुनिया के सामने है। 

Rakhi Sawant को फिर प्यार में मिला धोखा!, ब्वॉयफ्रेंड आदिल ने इस वजह से शादी करने के लिए किया इंकार

ईरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये किसी इवेंट या किसी मैच का वीडियो है। जहां नूपुर अपनी गर्लफ्रेंड ईरा के पास जाते हैं और घुटने पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते हुए रिंग पहनाते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए ईरा ने कैप्शन में लिखा गया है, 'पोपाई- उसने हां कह दिया, आइरा- हीहीही मैंने हां कह दिया '। वायरल हो रहे इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सितारों से लेकर आम लोग भी कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

iPhone 14: बॉलीवुड से लेकर साउथ के सितारों पर छाया iPhone 14 का जादू, लग्जरी फोन के मालिक बने ये स्टार्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन