1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आराध्या संग मम्मी ऐश्वर्या ही नहीं, पापा अभिषेक ने भी किया सैर सपाटा, सामने आए वीडियो में दिखा फैमिली बॉन्ड

आराध्या संग मम्मी ऐश्वर्या ही नहीं, पापा अभिषेक ने भी किया सैर सपाटा, सामने आए वीडियो में दिखा फैमिली बॉन्ड

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 14, 2024 05:25 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 05:25 pm IST

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलगाव की अफवाहों में पूरी तरह से लगाम लगती नजर आ रही है। ऐश्वर्या बार-बार ये जाहिर कर रही हैं कि उनके और अभिषेक के बीच सब ठीक है। अब हाल में ही एक वीडियो दोनों की पेरिस वेकेशन से सामने आया है।

Aaradhya Bachchan, Aishwarya Rai, abhishek bachchan- India TV Hindi
आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन। Image Source : INSTAGRAM

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। दोनों की शादी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। कई बार दोनों के बीच अनबन की भी खबरें सामने आईं, लेकिन अब लगता है कि ये अफवाहें पूरी तरह से झूठी ही थीं। एक तरफ अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने प्यार भरा पोस्ट किया, वहीं दूसरी तरफ अब ऐश्वर्या और अभिषेक साथ नजर आए हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये उनके हालिया पेरिस वेकेशन का वीडियो है। फिलहाल दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है, लेकिन फैंस इस वीडियो को देखकर काफी खुश हैं। बेटी आराध्या भी दोनों के साथ नजर आ रही हैं। 

साथ दिखे ऐश्वर्या और अभिषेक

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों ही एक जैसे आउटफिट में सजे धजे नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही येलो बेस वाला मल्टी कलर जैकेट कैरी किया है। वहीं आराध्या पर्पल फ्लोरल फ्रॉक में दिख रही हैं। ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन और अभिषेक तीनों ही फ्लोरल आउटफिट में हैं। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी को पकड़े नजर आ रही हैं। साथ खड़े अभिषेक बच्चन भी मुस्कुराते दिख रहे हैं। तीनों ही फैंस के बीच घिरे दिख रहे हैं। फैंस से बाते करतें उन्हें देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पेरिस का है। हाल में ही ऐश्वर्या राय और आराध्या पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने गई थीं, लेकिन उस दौरान अभिषेक बच्चन साथ नजर नहीं आए थे। ऐसे में ये कह पाना आसान नहीं है कि ये उसी वेकेशन का वीडियो है या किसी और बार का। 

यहां देखें वीडियो 

फैंस का रिएक्शन

वैसे दोनों को साथ में देखकर इनके फैंस काफी खुश हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि ये वेकेशन दोनों साथ कब बिताई थी। वैसे दोनों ही एक्टर्स के लुक को देखकर यही कहा जा सकता है कि ये वीडियो हाल-फिलहाल के ही हैं। वीडियो को देखने वाले एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'आखिरकार ये साथ दिख ही गए।' एक और शख्स ने लिखा, 'इनके बीच कुछ भी गड़बड़ नहीं था।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'आखिर अफवाहों पर ऐश और अभिषेक ने विराम लगा ही दिया।' वहीं कई लोगों का कहना है कि दोनों ट्विनिंग भी कर रहे हैं, ऐसे में उनका प्यार बरकरार है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें, बीते एक साल में कई ऐसे मौके आए हैं, जब दोनों के अलगाव की बातें सामने आई हैं। फिलहाल दोनों ने कई बार इन सभी अफवाहों पर विराम लगाया है, लेकिन कई ऐसी चूक भी होती रहीं, जो लोग नजर अंदाज नहीं कर सके। अंबानी शादी में  ऐश्वर्या राय का बेटी आराध्या के साथ अकेले पहुंचना लोगों हैरान किया और फिर ऐश्वर्या के बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर भी बच्चन परिवार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई जिससे लोगों को लगा कि शायद कुछ गड़बड़ है। SIIMA अवॉर्ड में लोगों को ऐश्वर्या के हाथ में शादी वाली अंगूठी भी नहीं दिखी थी, जिससे कई और सवाल खड़े हुए, लेकिन पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या पहले तो अंगूठी पहने दिखीं, फिर उन्होंने अपने ससुर अमिताभ को जन्मदिन की बधाई भी दी और अब ये वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद जाहिर है कि वो अभिषेक-ऐश्वर्या अब भी साथ हैं और उनके बीच कुछ भी गड़बड़ नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन