1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आराध्या बच्चन ने जब फर्राटेदार अंग्रेजी में दी न्यू ईयर की बधाई, वीडियो देख फैंस को याद आई डिक्शनरी

आराध्या बच्चन ने जब फर्राटेदार अंग्रेजी में दी न्यू ईयर की बधाई, वीडियो देख फैंस को याद आई डिक्शनरी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 30, 2024 11:43 pm IST,  Updated : Dec 30, 2024 11:43 pm IST

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से हैं और अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच आराध्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फर्राटेदार अंग्रेजी में फैंस को न्यू ईयर विश कर रही हैं। क्या आपने स्टारकिड का ये वीडियो देखा?

aaradhya bachchan- India TV Hindi
चर्चा में आराध्या बच्चन का थ्रोबैक वीडियो Image Source : INSTAGRAM

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कई महीनों से स्टार कपल के रिश्ते में तनाव की खबरें आ रही हैं। हालांकि, इस बीच कई बार दोनों को साथ भी देखा गया। मगर ज्यादातर मौकों पर बच्चन परिवार और ऐश्वर्या अलग-अलग ही दिखे। ऐसे में दावा किया जाने लगा कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच सब ठीक नहीं है। इस बीच अभिषेक-ऐश्वर्या की लाडली आराध्या बच्चन का एक वीडियो जरूर चर्चा में है। ये वीडियो जरा पुराना है, लेकिन इसमें आराध्या की फर्राटेदार अंग्रेजी की खूब चर्चा हो रही है।

चर्चा में आराध्या का वीडियो

आराध्या बच्चन काफी कम उम्र में ही काफी पॉपुलर हैं, क्योंकि वह इंडस्ट्री के सबसे चर्चित परिवार यानी बच्चन परिवार की बेटी हैं। ऐसे में उन पर भी फैंस की नजर बनी रहती है। आराध्या अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ किसी ना किसी इवेंट में दिखाई दे जाती हैं। पिछले दिनों उनके स्कूल के एनुअल फंक्शन से भी उनकी तस्वीरें-वीडियो चर्चा में थे और अब उनका एक पुराना वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह फैंस को न्यू ईयर की बधाई दे रही हैं।

आराध्या बच्चन का क्यूट वीडियो वायरल

इस वीडियो में आराध्या क्रिसमस और न्यू ईयर की साथ में बधाई दे रही हैं। आराध्या का ये वीडियो जरा पुराना है, जिसमें वह रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड फ्रॉक पहनी है और क्रिसमस और न्यू ईयर की बधाई दे रही हैं। इतनी कम उम्र में आराध्या को इतना कॉन्फिडेंट देखकर हर कोई हैरानी जाहिर कर रहा है और स्टारकिड की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की पोती का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'क्या बात है, आराध्या ने दिल जीत लिया। मानना पड़ेगा।' एक अन्य ने लिखा- 'वाह, इतनी कम उम्र में इतना कॉन्फिडेंस तो आगे क्या होगा।'

अबराम संग गप मारते दिखी थीं आराध्या

दूसरी तरफ हाल ही में आराध्या के एनुअल फंक्शन से भी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। कुछ दिनों पहले ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन था, जिसमें आराध्या ने अबराम संग परफॉर्म किया था। एनुअल फंक्शन से आराध्या की एक फोटो भी खूब पसंद की गई, इसमें वह शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम संग बैठकर गप्पें मारती नजर आई थीं। दोनों स्टारकिड्स के एक्सप्रेशन्स ने फैंस का दिल जीत लिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन