1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय संग आराध्या का नया अंदाज, ब्लैक गाउन में लगाए चार-चांद, खूबसूरत नजारे का दीदार करती दिखीं मां-बेटी

ऐश्वर्या राय संग आराध्या का नया अंदाज, ब्लैक गाउन में लगाए चार-चांद, खूबसूरत नजारे का दीदार करती दिखीं मां-बेटी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 03, 2024 09:22 am IST,  Updated : Oct 03, 2024 09:22 am IST

ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन पेरिस की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। पूरी तरह से आराध्या को नए अवतार में देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Aishwarya Rai, Aaradhya bachchan- India TV Hindi
आराध्या और ऐश्वर्या राय। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की मां-बेटियों की जोड़ी की जब भी बात आती है तो टॉप पर ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन का नाम लिया जाता है। दोनों हमेशा साथ नजर आती हैं। एक-दूसरे को सपोर्ट करने का दोनों कोई मौका नहीं छोड़ती। हाल में ही दोनों आईफा अवॉर्ड्स में एक साथ शामिल हुई। ऐश्वर्या राय जहां भी जाती हैं, बेटी आराध्या बच्चन उनका हाथ थामे जरूर साथ नजर आती हैं। अब एक बार फिर दोनों का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय फिर से हाथ थामे खूबसूरत नजारों का दीदार करते दिखे। एक बार फिर फैंस दोनों को साथ में घूमते देख, उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। आराध्या इस बार काफी बदले-बदले अंदाज में नजर आ रही हैं।

पेरिस की सड़कों पर निकलीं ऐश्वर्या

सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन पेरिस में घूमती नजर आ रही हैं। दोनों ने ब्लैक आफटफिट कैसी किए हैं। जहां ऐश्वर्या राय ने ब्लैक ड्रेस पर ट्रेंस कोट कैरी किया है, वहीं आराध्या ने भी ब्लैक ड्रेस के साथ हैवी फरी कोट कैरी किया है। उनका स्टाइल और अंदाज दोनों ही काफी क्लासी लग रहा है। दोनों पेरिस की किसी टूरिस्ट साइट पर घूम रही हैं। खूबसूरत नजारे का आराध्या और ऐश्वर्या राय लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों को एक मूर्ती के सामने खड़े होकर तस्वीर लेते भी देखा जा सकता है। बता दें, ये वीडियो एक हफ्ते पुराना है। इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन दोनों ही पेरिस में फैशन वीक अटेंड करने के लिए गई थीं। इस इवेंट से दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।

यहां देखें वीडियो

पेरिस फैशन वीक में दिखा ऐश्वर्या का जलवा

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा देखने को मिला। वो रेड बलून ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। उनके इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही। लोगों ने ऐश्वर्या राय के अंदाज की सराहना की। इस दौरान उनके सपोर्ट करती बेटी आराध्या भी नजर आईं। मां-बेटी की जोड़ी ने खूब लाइमलाइट लूटी। इसके अलावा ऐश्वर्या को इस साल 'पोनियिन सिल्वन 2' के लिए SIIMA का बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला है। एक्ट्रेस इस फिल्म में लीड रोल में थी और उन्होंने दोहरा किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ चियान विक्रम लीड अभिनेता थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन