1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आती है तो आ जाए', अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस टकराव पर क्या बोले इम्तियाज अली? सबसे पहले बुक की थी तारीख

'आती है तो आ जाए', अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस टकराव पर क्या बोले इम्तियाज अली? सबसे पहले बुक की थी तारीख

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 23, 2026 09:34 pm IST,  Updated : May 23, 2026 09:34 pm IST

इम्तियाज अली ने हाल ही में अपनी फिल्म मैं वापस आऊंगा के साथ हीने वाले बॉक्स ऑफिस टकराव को लेकर बात की है। इस फिल्म के साथ बॉलीवुड की 2 और बड़ी फिल्में रिलीज की तैयारी कर रही हैं।

Imtiaz Ali- India TV Hindi
इम्तियाज अली Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@IMTIAZALI

इम्तियाज अली जल्द ही अपनी फिल्म मैं वापस आऊंगा के साथ वापसी कर रहे हैं। ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की तैयारी कर रही है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शारवरी वाघ जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन इसी दिन बॉलीवुड की 2 और बड़ी फिल्में भी रिलीज के लिए तैयारी कर रही हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर होने वाले टकराव को लेकर इम्तियाज अली ने खुलकर बात की है। इम्तियाज अली ने 12 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म के बारे में इम्तियाज अली ने हाल ही में कंगना रनौत अभिनीत 'भारत भाग्य विद्धता', मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' के साथ फिल्म के टकराव पर बात की।

क्या बोले इम्तियाज अली?

इम्तियाज अली ने इसको लेकर कहा, 'पहले जब 'मैं वापस आऊंगा' की घोषणा हुई थी, तब 12 जून को रिलीज होने वाली यह एकमात्र फिल्म थी। हालांकि, बाद में कई अन्य प्रोजेक्ट भी इसी रिलीज डेट पर जुड़ गए। फ्री प्रेस जर्नल के साथ हाल ही में हुई बातचीत में इम्तियाज अली से तीन अन्य फिल्मों के साथ फिल्म के टकराव के बारे में सवाल किया गया। उन्होंने कहा, 'ये सब हमारे बस में नहीं है। हमने पहले घोषणा की थी। आमतौर पर फिल्म इंडस्ट्री में भाईचारा चलता है, जैसे ‘मेरी फिल्म आ रही है तो तू मत आ, अगली बार आ जा’ वगैरह, और ये अक्सर काम कर जाता है। लेकिन पहली बार सुन रहा हूं कि उसी दिन दूसरी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। पर अगर ऐसा ही होना है तो ठीक है।' उन्होंने आगे कहा, 'साल में सिर्फ 52 हफ्ते होते हैं, और हर साल 52 से ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं। इसलिए ऐसा होना लाजमी था।'

12 जून को रिलीज होगी फिल्म

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था और पूरी टीम ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आई। दिलजीत, जो इवेंट में नहीं आ सके, उन्होंने एक खास वीडियो संदेश भेजकर अपनी गैरमौजूदगी का कारण बताया। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, 'हेलो दोस्तों, मैं दिलजीत दोसांझ हूं। आप सभी को प्यार और शुभकामनाएं। आप 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर देखने जा रहे हैं, तो इसका आनंद लीजिए। मैं टेक्सास में हूं, इसलिए नहीं आ सका। टेक्सास में आज का शो हाउसफुल हो चुका है। मैं यहां कुछ काम निपटा रहा हूं, आप भी ऐसा ही कीजिए। जल्दी मैं भी वापस आऊंगा। ट्रेलर का आनंद लीजिए। अगर पसंद आए तो शेयर कीजिए। अगर पसंद न आए तो भी शेयर कीजिए! आखिर ये इम्तियाज अली की फिल्म है।' ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- बेटे की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हो गए डेविड धवन, फैन्स के ही सामने बहने लगी आंखें, वायरल हुआ वीडियो

रणवीर सिंह नहीं ये साउथ सुपरस्टार बनेगा शक्तिमान? अपनी फिल्मों से रच चुके हैं बॉक्स ऑफिस इतिहास, ये रही सच्चाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन