1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सबकुछ दे दिया अपनों को...' अभिषेक बच्चन का अजीबोगरीब पोस्ट, होना चाहते हैं 'लापता'

'सबकुछ दे दिया अपनों को...' अभिषेक बच्चन का अजीबोगरीब पोस्ट, होना चाहते हैं 'लापता'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 18, 2025 11:50 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 11:50 pm IST

अभिषेक बच्चन आमतौर पर सोशल मीडिया पर ज्यादा पोस्ट नहीं करते। लेकिन, हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने 'लापता' हो जाने की बात कही है।

Abhishek Bachchan- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन। Image Source : INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके पोस्ट आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वह जब भी कोई पोस्ट शेयर करते हैं, देखते ही देखते चर्चा में आ जाता है। लेकिन, उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ ऐसा नहीं है। अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत कम मौकों पर ही पोस्ट डालते हैं। या तो वह अपनी आने वाली फिल्मों से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हैं या फिर कोई खास मौका होने पर। इस बीच अचानक से अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। अभिषेक बच्चन ने अपने इस पोस्ट में 'लापता' होने की बात कही है और यही वजह है कि उनके फैंस थोड़े हैरान हैं।

अभिषेक बच्चन होना चाहते हैं 'लापता'

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक क्रश किए पेपर पर लिखा- 'मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। ज कुछ भी था, सब दे दिया अपनों के लिए, अब जरा सा वक्त बस अपने लिए चाहता हूं।' पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'कभी-कभी खुद से मिलने के लिए, सबसे मिसिंग होना पड़ता है।'

अभिषेक बच्चन का पोस्ट

क्या किसी फिल्म का प्रमोशन?

अभिषेक बच्चन का ये पोस्ट देखने के बाद जहां कुछ यूजर चिंतित हो गए हैं तो वहीं कुछ ऐसे हैं जो इसे फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा बता रहे हैं। कई ऐसे भी लोग हैं, जो इसे ऐश्वर्या राय के साथ जोड़कर देख रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते और न ही इस तरह के पोस्ट शेयर करते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को अभिषेक सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। उनके ज्यादातर पोस्ट उनकी फिल्मों या फिर उनके परिवार के सदस्यों के आने वाले प्रोजेक्ट से जुड़े होते हैं। वहीं अपने फैमिली मेंबर्स को उनके बर्थडे विश करने के लिए भी कभी-कभी जूनियर बच्चन सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लेते हैं।

अभिषेक बच्चन की हालिया फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन हाल ही में रिलीज हुई 'हाउसफुल 5' में दिखाई दिए, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, डीनो मोरिया, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, और नरगिस फाखरी सहित सितारों की बड़ी सी टोली है। इससे पहले आईं उनकी दो फिल्मों 'आई वॉन्ट टू टॉक' और 'बी हैप्पी' को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन