1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक-अशनूर की तरह बिग बॉस-18 के अच्छे दोस्त, बाहर आकर दिए सुपरहिट गाने, अब नागिन 7 में पहुंची हीरोइन

अभिषेक-अशनूर की तरह बिग बॉस-18 के अच्छे दोस्त, बाहर आकर दिए सुपरहिट गाने, अब नागिन 7 में पहुंची हीरोइन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 30, 2025 06:14 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 06:15 pm IST

बिग बॉस-19 की तरह पिछले सीजन में भी दोस्तों की एक जोड़ी थी जिन्होंने घर से बाहर आकर खूब काम किया और सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज दिए।

Bigg boss House Friends- India TV Hindi
बिग बॉस के दोस्त Image Source : INSTAGRAM@AVINASH_WORLD, JIOHOTSTAR

बिग बॉस-19 अब अपने अंतिम हफ्ते के करीब है और बीते रोज वीकेंड के वॉर में अशनूर कौर की जर्नी यहीं थम गई। अशनूर ने रियलिटी शो से निकलते ही घर पहुंचकर एक पोस्ट शेयर किया जो खूब चर्चा में रहा। अशनूर ने अपने बालकनी में खड़े होकर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एक लंबे तूफान के बाद की शांति।' बीते करीब 3 महीने से ज्यादा समय तक अशनूर यहां रही हैं और शनिवार को उन्हें घर से बाहर होना पड़ा। अशनूर जब बिग बॉस में थीं तो उनकी पक्की दोस्ती अभिषेक बजाज से रही और इसकी काफी चर्चा होती रही। इससे पहले के सीजन बिग बॉस-18 में भी दो ऐसे पक्के दोस्त थे जिन्होंने आखिरी तक अपनी दोस्ती कायम रखी। लोगों ने दोनों के बीच प्यार की खूब अफवाहें उड़ाईं लेकिन दोनों केवल दोस्त ही बने रहे। बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर दोनों ने एक हिट गाना भी साथ दिया और आज दोनों के चर्चे रहते हैं। इस दोस्ती की जोड़ी का नाम है अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह। विवियन डीसेना के साथ इन दोनों की दोस्ती BB-18 में आखिरी तक रही। 

बिग बॉस-18 के रूमर्ड कपल थे ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा?

बीते साल बिग बॉस-18 सीजन करणवीर मेहरा ने जीता था। विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर, चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन काफी चर्चा में रहे थे। करणवीर मेहरा और चुम दरांग के बीच अच्छी दोस्ती रही थी बाद में दोनों कपल के तौर पर भी साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर करणवीर ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। शो में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह भी शुरुआत से ही दोस्त रहे और आखिरी तक पक्की दोस्ती रही। शो से बाहर निकलकर दोनों ने सुपरहिट गाने दिए। 'आओ न' जिसे गाया है अदनान सामी और आशा भोषले ने। टीसीरीज के इस गाने को यूट्यूब पर 6.2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। साथ ही 'काला सा काला' गाने को 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं। बरसात हो रही नाम के एक म्यूजिक वीडियो को भी भी 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। ईशा सिंह इन दिनों सुपरहिट सीरियल नागिन-7 के लिए भी सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों इसका एक प्रोमो सामने आया था जिसमें ईशा सिंह के लुक की काफी चर्चा हो रही है। 

क्या साथ काम करेंगे अभिषेक-अशनूर?

अभिषेक बजाज भी बिग बॉस-19 में खूब छाए रहे। हालांकि बीते कुछ दिन पहले उन्हें घर से बाहर होना पड़ा था। अभिषेक की जर्नी अच्छी रही और कोई नेगेटिव पर्सेप्शन उन्हें नहीं मिला। हालांकि कुछ बड़ी लड़ाइयों का हिस्सा होने के बाद भी उन्हें घर से बाहर होना पड़ा था। अभिषेक की घर में सबसे अच्छी दोस्ती अशनूर से रही थी। अशनूर और अभिषेक भी टीवी की दुनिया के काफी फेम हासिल कर चुके कलाकार हैं। अशनूर महज 6 साल की उम्र से काम कर रही हैं वहीं अभिषेक भी कई सीरियल और सीरीज में नजर आ चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आते हैं। 

कौन होगा BB-19 का विजेता?

बिग बॉस में अब केवल 7 खिलाड़ी बचे हैं और ट्रॉफी की रेस में अब तक सबसे करीब गौरव खन्ना हैं। टीवी की दुनिया के स्टार गौरव खन्ना के पास फिनाले का टिकट है और एविक्शन के खतरे से बाहर हैं। गौरव इकलौते ऐसे ऐसे खिलाड़ी बचे हैं जिन्हें अभी तक किसी भी नेगेटिव कमेंट या भाषा के लिए सलमान खान ने फटकार नहीं लगाई है। बल्कि फरहाना से जब गौरव खन्ना की लड़ाई हुई तो उन्होंने जिस शालीनता से इसे डील किया उसकी तारीफ खुद सलमान खान ने की थी। साथ ही फरहाना को जोरदार फटकार लगाते हुए ये तक कहा था कि वो टीवी के सुपरस्टार हैं और मेरी मां भी उन्हें जानती हैं। वहीं अमाल मलिक भी सीजन में काफी चर्चा में रहे और कुछ लोगों के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। तान्या मित्तल को भी लोग एक विजेता के तौर पर देख रहे हैं। इसके साथ शो में मालती चहर, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे, शहबाज भी ट्रॉफी पर जोर लगा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- स्वरा भास्कर के ससुर अस्पताल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी के हुए शिकार, एक्ट्रेस ने फैंस से की खास अपील

3 साल ठंडे बस्ते में पड़ी रही 8 करोड़ की फिल्म, माधुरी दीक्षित का स्टारडम भी नहीं आया काम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन