1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Salman Khan के साथ हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान हुए घायल

Salman Khan के साथ हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान हुए घायल

 Published : May 18, 2023 05:42 pm IST,  Updated : May 18, 2023 05:43 pm IST

टाइगर ज़ख्मी है! सलमान खान ने जानकारी दी कि उन्हें टाइगर 3 की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है।

twitter- India TV Hindi
Salman Khan Image Source : TWITTER

सलमान खान इस समय अपनी आगामी स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ हादसा हो गया है। हाल ही में सलमान फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। वहीं फैंस अब सलमान की फिल्म  'टाइगर 3' का इंतजार कर रहे हैं।

Pushpa 2 के सेट से लीक हुआ फहाद फासिल का लुक, देखिए कितने बदले दिखे इंस्पेक्टर भंवर सिंह

हाल ही में सलमान खान ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि उनके बाएं कंधे में चोट लग गई है। सुपरस्टार ने सेट से एक तस्वीर शेयर की है और अपने फैंस को इसके बारे में अपडेट दिया है। इस फोटो में सलमान शर्टलेस पोज दे रहे हैं। साथ ही उनके कंधे में पट्टी बांधी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि जब आपको लगता है कि आप अपने कंधों पर दुनिया का भार उठा रहे हैं, तो वह कहते हैं कि दुनिया को छोड़ो पांच किलो का डंबल उठा के दिखाओ। टाइगर ज़ख्मी है। टाइगर3। इस फोटो को देखने के बाद फैंस सलमान के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा जल्दी ठीक हो जाओ। एक ने कहा अपना ध्यान रखें। एक अन्य ने कहा टाइगर शिकार के लिए जल्दी ठीक हो जाते हैं। एक ने कहा टाइगर बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ेगा। एक ने लिखा, "जख्मी टाइगर और भी खतरनाक होता है।

The Kerala Story: बंगाल में 'द केरल स्टोरी' से हटा बैन, 200 करोड़ क्लब में शामिल होने पर बस इतना दूर

बीते दिन सलमान  खान की बहन अर्पिता खान के घर में चोरी हो गई थी। बता दें अर्पिता खान शर्मा के घर से 5 लाख की इयररिंग चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में उनके घर के नौकर को गिरफ्तार किया था। हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी। इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। सलमान ‘नो एंट्री 2’ में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह चिरंजीवी के 'गॉडफादर' में भी विशेष भूमिका निभाए थे। हाल ही में सलमान खान ने एक नई बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी खरीदी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन