1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई की चकाचौंध से दूर, आध्यात्मिक दौरे पर फेमस एक्टर, गोवा की तपोभूमि में भक्ति में हुए लीन

मुंबई की चकाचौंध से दूर, आध्यात्मिक दौरे पर फेमस एक्टर, गोवा की तपोभूमि में भक्ति में हुए लीन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 10, 2026 02:19 pm IST,  Updated : Jan 10, 2026 02:19 pm IST

'हाईवे', 'बच्चन पांडे' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दिल जीतने वाले सहर्ष शुक्ला अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोदान' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।

sahaarsh shuklaa- India TV Hindi
सहर्ष शुक्ला। Image Source : INSTAGRAM/@SAHAARSHSHUKLAA

नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर 'हड्डी' में 'जोगी' का किरदार निभाकर पिछले दिनों खूब सुर्खियों में रहे एक्टर सहर्ष शुक्ला ने अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाया है। सहर्ष हड्डी से पहले 'हाईवे' में 'गोरू', 'छिछोरे' में 'बेवड़ा' और अक्षय कुमार-कृति सेनन स्टारर 'बच्चन पांडे' में 'कांडी' के किरदार से सुर्खियां बटोर चुके हैं। अब सहर्ष शुक्ला अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोदान' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर आध्यात्मिक दौरे पर निकले हैं, जिन्होंने हाल ही में  'तपोभूमि' गोवा गुरुपीठ के दर्शन किए।

गोवा का अलग रूप देख हैरान रह गए एक्टर

आमतौर पर गोवा की जब भी चर्चा होती है, लोगों के दिमाग में खूबसूरत समुद्र के किनारे, मस्ती, नाच-गाना और डीजे की धूम आ जाती है। लेकिन, सहर्ष शुक्ला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गोवा की एक अलग ही तस्वीर फैंस के साथ साझा की, जिसकी झलक उन्होंने भी पहली बार देखी है। सहर्ष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ बताया कि कैसे उनके लिए गोवा की ये यात्रा हर बार की यात्रा से एकदम अलग थी। क्योंकि, उन्होंने पहली बार गोवा का ये रूप देखा है।

सद्गुरु ब्रह्मेशानन्द आचार्य से की मुलाकात

दरअसल, सहर्ष शुक्ला अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोदान' की टीम के साथ गोवा पहुंचे थे, जहां उन्होंने तपोभूमि में सद्गुरु ब्रह्मेशानन्द आचार्य जी से आशीर्वाद लिया और 'श्री दत्त पद्मनाभ पीठ' का रूप देखकर हैरान रह गए। यहां की शांति और आध्यात्मिकता ने अभिनेता का दिल जीत लिया। सहर्ष के अनुसार, उन्होंने पहली बार ऐसा गोवा देखा है जो अपनी जड़ों और संस्कृति से इतना गहरा जुड़ा है।

sahaarsh shuklaa
Image Source : INSTAGRAM/@SAHAARSHSHUKLAAएक्टर ने सद्गुरु ब्रह्मेशानन्द आचार्य से की मुलाकात

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें, ये फिल्म 6 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है, जिसमें सहर्ष शुक्ला के साथ मनोज जोशी, उपासना सिंह, साहिल आनंद और सत्येंद्र मौर्या जैसै कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक अमित प्रजापति और निर्माता विनोद कुमार चौधरी हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है।

ये भी पढ़ेंःकौन हैं Beatriz Taufenbach? यश की 'टॉक्सिक' के टीजर में इंटीमेट सीन देकर छाई मिस्ट्री गर्ल, इस देश से है ताल्लुक

Jana Nayagan की रिलीज से पहले थलपति विजय की इन मूवीज का रहा दबदबा, लगातार 8 फिल्मों ने कमाए 200 करोड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन