1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदनान सामी ने शेयर की लता मंगेशकर की अनदेखी तस्वीर, भावुक फैंस ने किए ऐसे कमेंट

अदनान सामी ने शेयर की लता मंगेशकर की अनदेखी तस्वीर, भावुक फैंस ने किए ऐसे कमेंट

 Published : Feb 11, 2022 07:35 am IST,  Updated : Feb 11, 2022 07:37 am IST

अदनान सामी के पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया और इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

अदनान सामी और लता मंगेशकर- India TV Hindi
अदनान सामी और लता मंगेशकर Image Source : TWITTER/ADNAN SAMI

Highlights

  • अदनान सामी ने 80 के दशक की तस्वीरे शेयर की है
  • पोस्ट में अदनान सामी के पेरेंट्स और लता मंगेशकर नजर आ रही हैं

लता मंगेशकर की प्यारी यादों को शेयर करते हुए अदनान सामी ने स्वर कोकिला के साथ अपने माता-पिता की कुछ अनमोल तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में सामी के माता-पिता को लता मंगेशकर के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

इस खास पल के बारे में सोशल मीडिया पर बताते हुए सामी ने लिखा, "अबू-धाबी में लता दीदी के साथ मेरे माता-पिता 80 के दशक में अपनी जर्नी के दौरान भारतीय राजदूत की तरफ से होस्ट किए लंच के दौरान... यह एकमात्र ऐसा समय है जब मैंने कभी अपने बाबा को ऐसे भाव में देखा, मैंने उन्हें राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और विश्व नेताओं के साथ काम करते हुए देखा लेकिन सिर्फ लता जी के साथ उनका ऐसा प्यार और सम्मान देखा।"

अदनान सामी के पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया,  "मिस लता जी"। एक अन्य ने लिखा, "ऐसी खूबसूरत तस्वीरें।"

बता दें भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का 92 साल की आयु में निधन हो गया था। लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कोरोना वायरस और निमोनिया से पीड़ित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अंतिम संस्कार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें तोपों की सलामी दी गई। लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

अंतिम संस्कार में अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेता आमिर खान, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, गायिका अनुराधा पौडवाल, संगीतकार शंकर महादेवन, अभिनेत्री विद्या बालन और उनके पति और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर सहित कई हस्तियां मौजूद थीं। उन्होंने दिवंगत गायिका को पुष्पांजलि अर्पित की। उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, आदित्य ठाकरे, पीयूष गोयल और शरद पवार सहित प्रमुख सियासी चेहरे भी इस दौरान मौजूद थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन