1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के 2 महीने बाद मां बनने जा रही हैं ये एक्ट्रेस, बेबी बंप शेयर कर दी फैंस को गुड न्यूज

शादी के 2 महीने बाद मां बनने जा रही हैं ये एक्ट्रेस, बेबी बंप शेयर कर दी फैंस को गुड न्यूज

 Published : Jan 03, 2024 11:13 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 11:13 pm IST

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने कुछ समय पहले अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई संग शादी रचाई है। वहीं अब शादी के दो महीने के बाद एक्ट्रेस मां बनने वाली है। इस गुडन्यूज को एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है।

Amala Paul- India TV Hindi
अमाला पॉल जल्द बनेंगी मां Image Source : INSTAGRAM

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस के बारे में बात की जाए तो उसमें अमाला पॉल का नाम जरूर शामिल होता है। बीते साल के अंत में अमाला ने अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई संग शादी रचाई है। वहीं शादी के 2 महीने बाद अब एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। जी हां, अमाला पॉल के घऱ अब नन्हा मेहमान आने वाला है, इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। वहीं इस गुड न्यूज को शेयर करने का साथ ही साउथ एक्ट्रेस ने मां बनने की खुशी को लेकर भी अपनी दिल की बात कही है।

मां बनने वाली हैं अमाला 

हाल ही में अमाला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को मां बनने की गुड न्यूज दी है। इन तस्वीरों में वह अपने बेबी बंप को दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ हसबैंड जगत देसाई भी दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में अमाला अपने पति के दिल से बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही हैं। दोनों की ये एडिटेड तस्वीर फैंस को खूब पंसद आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमाला ने कैप्शन में लिखा है- 'अब मुझे आपके साथ रहकर इस बात का पता चल गया है एक और एक से तीन कैसे बनते हैं।' बता दें कि शादी के 2 महीने के बाद प्रेग्नेंसी को लेकर अमाला चर्चा में आ गई हैं।

कोच्चि में लैवेंडर-थीम के साथ कपल ने रचाई थी शादी

गौरतलब है कि बीते साल 6 नवंबर को अमाला पॉल ने जगत देसासई के साथ रचाई थी। जगत के साथ अमाला की ये दूसरी शादी इससे पहले ए एल विजय के साथ एक्ट्रेस की शादी तीन साल तक चली थी। अपनी दूसरे शादी को लेकर अमाला पॉल का नाम काफी सुर्खियों में रहा। दोनों ने हयात कोच्चि बोलगट्टी में ग्रैंड वेडिंग की थी। कपल ने कोच्चि में लैवेंडर-थीम वाली शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं अब दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने जा रहे हैं, जिसको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

सामने आई आयरा खान-नुपुर शिखरे की शादी की तस्वीर, दुल्हन का लुक जीत लेगा आपका दिल... दूल्हे के लुक को देख रह जाएंगे हक्के-बक्के

शॉर्ट्स पहनकर ढोल पर जमकर नाचे आमिर खान के होने वाले दामाद, आयरा के दुल्हे राजा लाए अनोखी बारात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन