1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शादी नर्क...' हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक के तलाक होते ही ये क्या बोल गए डायरेक्टर?

'शादी नर्क...' हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक के तलाक होते ही ये क्या बोल गए डायरेक्टर?

 Published : Jul 21, 2024 06:39 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 06:39 pm IST

हार्दिक पंड्या अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग हो चुके हैं। कपल के अलगाव की खबरें इस वक्त हर तरफ छाई हुई है। इसी बीच एक बड़े फिल्म डायरेक्टर ने शादी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि शादियां नर्क में तय होती हैं और तलाक जन्नत में। इसके अलावा डायरेक्टर ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं।

 Hardik Pandya, Natasa Stankovic - India TV Hindi
नताशा-हार्दिक के तलाक के बाद डायरेक्टर ने कही ऐसी बात Image Source : DESIGN

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी वाइफ नताशा स्टेनकोविक से अलग हो चुके हैं। बीते दिनों कपल ने ये ऐलान कर दिया कि वो एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों की शादी टूटने की खबर ने फैंस को तोड़कर रख दिया। वहीं हार्दिक-नताशा के अलग होने के खबरों के बीच हाल ही में बाॅलीवुड फिल्म के एक बड़े डायरेक्टर ने शादी और तलाक पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने इसके लेकर एक्स पर कई क्रिप्टिक ट्वीट्स शेयर किए हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। 

शादी को लेकर डायरेक्टर ने कही ऐसी बात

हम जिस डायरेक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम राम गोपाल वर्मा हैं। जी हां, रंगीला जैसी फिल्मों के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक होने की अनाउंसमेंट के तुरंत बाद शादी और तलाक के बारे में कई अजीब से पोस्ट शेयर किए हैं। राम गोपाल वर्मा ने पहले पोस्ट में लिखा है कि - 'शादियां नर्क में तय होती हैं और तलाक जन्नत में।'  इसके अलावा एक दूसरे पोस्ट में वो लिखते हैं, 'मैं सोचता हूं कि आज कल की शादियां हकीकत में उतने दिन भी चलती हैं क्या जितने दिन पैरेंट्स शादियों की रस्मों को अंजाम देते हैं।' एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि, 'प्यार अंधा है और शादियां आंख खोल देती हैं।'

Ram Gopal Varma
Image Source : Xराम गोपाल वर्मा के पोस्ट

नर्स रखने की दी सलाह

वहीं एक पोस्ट में राम गोपाल ने लिखा है कि बुढ़ापे में अपनी देखभाल कराने के लिए शादी करने से बेहतर ही कि पैसे देकर नर्स रख लिया जाए। नर्स तो इसे नौकरी की तरह करेगी, लेकिन पत्नी बढ़े शख्स को गुनहगार महसूस कराएगी। वहीं राम गोपाल वर्मा ने ये भी कहा, 'शादी तभी सफल हो सकती है जब आपके पास एक ही इंसान से बार-बार प्यार करने की असाधारण क्षमता हो।' वहीं आखिर ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'आजकल तलाक की दरों को बढ़ते देखते हुए, सबसे बड़े बेवकूफ वे गरीब माता-पिता हैं जो शादी के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करते हैं।' इस वक्त राम गोपाल वर्मा के ये क्रिप्टिक ट्वीट्स सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। 

Ram Gopal verma
Image Source : Xराम गोपाल वर्मा के पोस्ट

हार्दिक-नताशा की शादी  

बता दें कि हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 31 मई, 2020 को कोर्ट मैरेज की थी। इसके बाद जुलाई 2020 में उन्हें एक बेटे के माता-पिता बनने का सुख भी प्राप्त हुआ, जिसका नाम उन्होंने अगस्त्य रखा है। वहीं कोर्ट मैरिज के बाद बीते साल 2023 में कपल ने वैलेंटाइन डे के मौके पर रीति-रिवाज के साथ ग्रैंड अंदाज में शादी की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन