बीते महीने बॉलीवुड स्टारकिड अहान पांडे की फिल्म सैयारा 18 तारीख को रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है और अब तक वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। साथ ही अहान पांडे और फिल्म की हीरोइन अनीत पड्डा भी स्टार बन गई हैं। अहान पांडे की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड बनीं अनीत पड्डा की खूबसूरती भी खूब तारीफें बटोर रही है। लेकिन अहान पांडे के इश्क के चर्चे एक बॉलीवुड हसीना के साथ हैं जो सैयारा की हीरोइन से कम खूबसूरत नहीं है। इतना ही नहीं ये हसीना अहान पांडे को सीधा आई लव यू भी बोल चुकी हैं।
कौन हैं अहान पांडे की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?
अहान पांडे की फिल्म रिलीज होते ही उन्हें तारीफें मिलने लगी थीं। अहान को मिली तारीफों के इस सिलसिले में बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस श्रुति चौहान ने एक खास स्टेटस लगाया। इस स्टेटस में श्रुति ने अहान पर खूब प्यार लुटाया और उनकी तारीफ करते हुए आई लव यू भी बोल दिया। जिसके बाद लोगों की नजर में आ गईं और दोनों के इश्क के चर्चे भी तेज हो गए। श्रुति एक लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर, एक्टर और मॉडल हैं। वह 2014 में रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म गली बॉय में नजर आईं और वेब सीरीज़ कर्म युद्ध में भी काम किया। हाल ही में वह सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ 'हद से' म्यूजिक वीडियो में नजर आईं और अभिनेता राम चरण के साथ एक विज्ञापन में भी काम किया। ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के अनुसार, श्रुति जयपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने राजस्थान के ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय से कला की पढ़ाई की है।
श्रुति ने बरसाया था प्यार
इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट पोस्ट करने के बाद अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया था। श्रुति ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर लिखा था, 'उस लड़के के लिए जिसने अपनी पूरी जिंदगी यही सपना देखा, उस लड़के के लिए जिसने इस पर तब विश्वास किया जब किसी और ने नहीं किया, उस लड़के के लिए जिसने इस पल के लिए अपना सब कुछ दे दिया। वो जो किसी से भी ज़्यादा इसका हक़दार है! ये मंच तुम्हारा है अहान पांडे मैं तुमसे प्यार करती हूं, मुझे तुम पर गर्व है, मैं रो रही हूं, मैं चीख रही हूँ और मैं बस यही कामना और प्रार्थना कर रही हूं कि तुम्हारे लिए और भी बहुत कुछ आए! दुनिया आखिरकार तुम्हें और तुम क्या कर सकते हो, ये जान जाएगी! हमेशा के लिए।' इस पोस्ट के बाद से दोनों के अफेयर की सुर्खियों ने हवा पकड़ी थी।