1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूरी धरती पर केवल 1 इंसान को फॉलो करती हैं ऐश्वर्या राय, इंस्टाग्राम पर हैं 14 लाख से ज्यादा फैन्स

पूरी धरती पर केवल 1 इंसान को फॉलो करती हैं ऐश्वर्या राय, इंस्टाग्राम पर हैं 14 लाख से ज्यादा फैन्स

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 24, 2024 08:03 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 08:03 pm IST

ऐश्वर्या राय के फैन्स पूरी दुनिया में हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ऐश्वर्या राय का क्रेज देखने को मिलता है। ऐश्वर्या राय को इंस्टाग्राम पर भी 14 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। लेकिन ऐश्वर्या केवल एक इंसान को ही फॉलो करती हैं।

aishwarya rai- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय बच्चन Image Source : INSTAGRAM

ऐश्वर्या राय बच्चन बीते दिनों से अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों दोनों के तलाक की अफवाहें लगातार सोशलम मीडिया पर छाई हुई हैं। अपनी लाजवाब खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के दम पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलर हैं और 14 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय इंस्टाग्राम पर केवल 1 इंसान को फॉलो करती हैं। जी हां, केवल 1। ये एक इंसान कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन हैं। ऐश्वर्या राय को इंस्टाग्राम पर 14.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। लेकिन ऐश्वर्या इस पूरी धरती पर केवल अपने पति अभिषेक बच्चन को ही फॉलो करती हैं। इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय अपने पति के साथ कई तस्वीरें भी शेयर कर चुकी हैं। 

परिवार के साथ मनाया बेटी का जन्मदिन

ऐश्वर्या राय ने बीते 22 अक्टूबर को अपनी मां और बेटी आराध्या सहित अपने प्रियजनों के साथ जन्मदिन पार्टी में जमकर मस्ती की है। इसकी तस्वीरें ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिषेक बच्चन गायब दिखे। जिसके बाद फैन्स ने कई तरह के कयास लगाए। हालांकि बाद में ऐश्वर्या राय के परिवार ने बताया कि काम में व्यस्तता के चलते अभिषेक बच्चन यहां शामिल नहीं हो पाए। 

2007 में की थी ऐश्वर्या राय ने शादी

बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल 2007 को शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद दोनों ने 16 नवंबर 2011 को बेटी को जन्म दिया था। अब दोनों की बेटी आराध्या बच्चन 15 साल की हो गई हैं। ऐश्वर्या राय अक्सर ही अपने फैन्स के साथ बेटी की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। बेटी आराध्या भी अपने परिवार के साथ नजर आती रहती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन