1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लड़के से लड़की बना ऐश्वर्या राय का डिजाइनर, मिस यूनिवर्स में दिखा रुतबा, जेंडर चेंज कराने की दास्तां सुन भर आएंगी आंखें

लड़के से लड़की बना ऐश्वर्या राय का डिजाइनर, मिस यूनिवर्स में दिखा रुतबा, जेंडर चेंज कराने की दास्तां सुन भर आएंगी आंखें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 28, 2025 03:17 pm IST,  Updated : Mar 28, 2025 03:17 pm IST

चार साल पहले सामने आई एक जेंडर चेंज की खबर ने लोगों को हैरत में डाल दिया था। ये खबर किसी आम शख्स बारे में नहीं थी, बल्कि एक नामी डिजानर से जुड़ी हुई थी, जिसने ऐश्वर्या राय को कई बार खूबसूरत लिबास में तैयार किया था। जेंडर चेंज करने का ये सफर इस शख्स के लिए आसान नहीं रहा।

Saisha Shinde- India TV Hindi
सायशा शिंदे। Image Source : INSTAGRAM

आदमी के शरीर में जन्म लेना, जीवन के 40 साल उसी शरीर में गुजारने के बाद ये अहसास करना कि ये शरीर आपके लिए बना ही नहीं है, ये कितना अजीब हो सकता है। ऐसी ही कहानी 'लॉकअप स्टार' की रही, जो पैदा तो पुरुष के रूप में हुए लेकिन उनके अंदर एक महिला पलती रही और बाद में उन्होंने इसे सही आकार देने की ठानी। अपनी आधी उम्र एक पुरुष के रूप में गुजारने वाले टिनसेलटाउन के लोकप्रिय फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे अचानक ही अपने एक फैसले से हर किसी को अचंभे में डाल दिए। अब स्वप्निल को लोग सायशा शिंदे के नाम से जानते हैं। सायशा सिनेमा जगत का जाना-माना नाम हैं और उनका रुतबा विदेशी मंच मिस यूनिवर्स में भी देखने को मिल चुका है। 

लंबी चली बदलाव की यात्रा

40 की उम्र में स्वप्निल ने ट्रांसवुमन बनने के लिए सर्जरी करवाई थी और सभी को अपने दिल की बात खुलकर बयां की। वो अपनी इस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में खुलकर बात करते हैं और बताते हैं कि किस तरह वो एक पुरुष से औरत के शरीर में आए। उनकी ये जर्नी इतनी आसान नहीं रही। सालों तक जुझने के बाद वो इस फैसले तक पहुंचे और खुद को और परिवार को इसके लिए तैयार किया। आज भी उनके शारीरिक ट्रांसफॉर्मेशन का सफर जारी है। सायशा जब स्वप्निल थे तो लोग उन्हें ऐश्वर्या राय के डिजाइनर के रूप में ही जानते थे। वो एक्ट्रेस के लिए कई आउटफिट डिजाइन कर चुके थे। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में जब ऐश्वर्या को पता चला तो उनका रिएक्शन दिल जीतने वाला था। 

ऐश्वर्या ने ऐसे किया था रिएक्ट

टिस्का चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में सायशा शिंदे ने उस समय को याद किया जब उन्होंने दुनिया के सामने अपने बदलाव की घोषणा नहीं की थी। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या राय के साथ एक फिटिंग सेशन के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या के मैनेजर को ये सबसे पहले बताया कि वो अब सायशा बन गई हैं और अचानक ये बात सबके सामने आने से पहले उन्हें बताना चाहती थी। सायशा ने कहा, 'यह अखबारों में नहीं छपा था। इंडस्ट्री में सिर्फ मेरे करीबी दोस्त ही इसके बारे में जानते थे और ऐश्वर्या के साथ मेरी फिटिंग भी थी। इसलिए मैंने उनके मैनेजर से कहा कि तैयार हो जाओ स्वप्निल नहीं बल्कि सायशा आने वाली है। सुनिश्चित करो कि मैडम ठीक हैं, सब ठीक हैं, क्योंकि मैं किसी को चौंकाना नहीं चाहता।'

आराध्या से भी मिली थीं सायशा

इसके बाद फिटिंग का मौका आया और इस दौरान ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी आराध्या भी मौजूद थीं। इस दौरान ऐश्वर्या ने सायशा के लिए जो किया वो परफेक्ट था। सायशा बताती हैं, 'जब मैं फिटिंग के लिए गई तो ऐश्वर्या ऐश्वर्या ही थीं, उन्होंने सुनिश्चित किया कि वे हर बार मुझे सायशा कहें और वे हर बार मुझे सही नाम से बुलाएं। उनकी बेटी आई और उन्होंने मुझे अपनी बेटी से सायशा के नाम से इंट्रोड्यूस कराया।'

चार साल पहले किया था इस बदलाव का ऐलान

सायशा शिंदे ने साल 2021 में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुनिया के सामने खुद को ट्रांसजेंडर के तौर पर पेश किया। उन्होंने स्वप्निल से सायशा बनने की अपनी पहचान की घोषणा करते हुए ट्रांसवुमन बनने के अपने फैसले के बारे में बताया। उन्होंने अपनी कहानी के बारे में कुछ पोस्ट शेयर किए और लिखा, '2021 की शुरुआत हो चुकी है। पीएस: सायशा का मतलब है एक सार्थक जीवन और मैं अपनी जिंदगी को असाधारण रूप से सार्थक बनाने की योजना बना रही हूं।' सायशा ने इस बारे में कई बार बता चुकी हैं कि पुरुष के शरीर में उन्हें कभी सहज महसूस नहीं हुआ। वह 15 साल की थी जब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें पुरुषों में दिलचस्पी है। अपनी पहचान को लेकर उलझन में उन्होंने थेरेपी लेने का फैसला किया। 

खुद की तलाश में बिताए 20 साल

सायशा के लिए यह यात्रा आसान नहीं थी। उन्होंने खुद को खोजने में लगभग 20 साल बिताए। आखिरकार 40 साल की उम्र में एक ट्रांसवुमन बनने का फैसला किया। शायशा ने अपनी पहले और बाद दोनों की तस्वीरें दुनिया को दिखाईं और शरीर में आए बदलाव के लिए क्या-क्या किया इसकी जानकारी भी भी सोशल मीडिया पर दी। वो अभी मेडिकल हेल्प और काफी लंबी चलने वाली सर्जरी के जरिए खुद को एक महिला के रूप में ढाल रही हैं। हाल ही में उन्होंने वेजाइना इंप्लान की भी जानकारी दी और बताया कि एक सर्जरी के जरिए अब वो पूरी तरह से महिला के शरीर में ढल चुकी हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इसके लिए उन्हें काफी शारीरिक तकलीफ भी उठानी पड़ी है। 

परिवार का ऐसा था रिएक्शन

रही बात सायशा के परिवार की तो उन्होंने भी उनके इस बदलाव को स्विकार किया। सायशा का कहना था कि उनके पिता ने इसे झट से स्विकार कर लिया था, लेकिन मां को थोड़ा वक्त लगा था। धीरे-धीरे परिवार के बाकी लोग भी उन्हें अपनाने लगे थे। बता दें, सायशा को आखिरी बार कंगना रनौत के टीवी शो 'लॉकअप' में देखा गया था। वो मिस यूनिवर्स हरनास सांधु के लिए वनर आउटफिट भी बना चुकी हैं, जिसकी काफी तारीफें हुई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन