1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तीसरी बाद डायरेक्टर की कुर्सी संभाल रहे अजय देवगन ने पूरी की फिल्म 'रनवे 34' की शूटिंग

तीसरी बाद डायरेक्टर की कुर्सी संभाल रहे अजय देवगन ने पूरी की फिल्म 'रनवे 34' की शूटिंग

 Published : Dec 18, 2021 11:21 pm IST,  Updated : Dec 18, 2021 11:21 pm IST

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार रात को एक पोस्ट लिखकर 'रनवे 34' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी।

Ajay Devgn- India TV Hindi
तीसरी बाद डायरेक्टर की कुर्सी संभाल रहे अजय देवगन ने पूरी की फिल्म 'रनवे 34' की शूटिंग Image Source : INSTAGRAM/AJAY DEVGN

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपने निर्देशन में बन रही फिल्म 'रनवे 34' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, रकुल प्रीत सिंह और अंगिरा धर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

अजय देवगन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शुक्रवार रात को एक पोस्ट लिखकर 'रनवे 34' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। 

दिग्गज अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमने 'रनवे 34' की शूटिंग पूरी कर ली है। अब आप सभी से सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।' फिल्म में अजय एक पायलट की भूमिका में नजर आएंगे।

इससे पहले अजय 'यू मी और हम' और 'शिवाय' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 

'रनवे 34' अगले साल 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

अजय देवगन की हालिया फिल्म के बारे में बात करें तो वह फिल्म भुज: द प्राइड में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में वह एक एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में नजर आए थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन