इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म इसी शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही बड़े-बड़ों के सिंहासन को हिलाकर रख दिया। अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, रवि किशन, जावेद जाफरी और संजीदा शेख स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ के साथ दमदार ओपनिंग की और अब कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ती नजर आ रही है। रिलीज के दूसरे दिन इस कॉमेडी फिल्म को देखने बड़ी संख्या में दर्शक थिएटर पहुंचे, जिसका नतीजा ये रहा कि फिल्म की कमाई में 60 प्रतिशत उछाल देखने को मिली। अब तक ये फिल्म दुनियाभर में 53 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
धमाल 3 ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?
अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे दिन यानी शनिवार को 'धमाल 4' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ की भारी-भरकम कमाई की, जिसके बाद अब सभी की नजरें इसके तीसरे दिन के कलेक्शन यानी पहले संडे की कमाई पर टिकी है। दो दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन जहां 36.50 करोड़ हो गया है तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन 48.80 करोड़ हो गया है।
धमाल 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अजय देवगन और अरशद वारसी स्टारर 'धमाल 4' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने दूसरे दिन विदेशी सिनेमाघरों में 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ के पार पहुंच गया है और वर्ल्डवाइड कमाई 53.80 करोड़ हो गई है। ये फिल्म ऐसे समय में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती नजर आ रही है जब पहले से ही अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में अपना दबदबा कायम किए हुए थी और अक्षय की वेलकम 3 के अलावा आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की 'अल्फा' भी इन दिनों सिनेमाघरों में है, जो कमाई के मामले में दिन पर दिन पिछड़ती नजर आ रही है।
'धमाल 4' की कास्ट और कहानी
धमाल 4 की कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं और उनके साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजलि आनंद, जैकी श्रॉफ, संजीदा शेख और रवि किशन जैसे कलाकार भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' मशहूर फ्रेंचाइजी 'धमाल' का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 2007 में हुई थी। ये इस फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट है।फिल्म की कहानी 100 साल पुराने खजाने और इसका पता लगाने की कोशिश में जुटे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसे ही सभी खजाने की खोज में निकलते हैं, उन्हें अलग-अलग कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और ऐसे में इन्हें खजाना मिलता है या नहीं, और मिलता भी है तो किसे कितना हिस्सा मिलता है, यही फिल्म की कहानी है।
ये भी पढ़ेंः सेमी हिट के बाद भी बड़ा असर छोड़ गई थी धमाल, अब चौथे पार्ट ने भी नहीं बटोरी वो तारीफें, जानें कैसी कर रही कमाई
'पठानों से कहना चौहान आ रहा है', अजय देवगन ने धमाकेदार अंदाज में किया नई फिल्म का ऐलान, पहली झलक