1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से सामने आया अजय देवगन का फर्स्ट लुक

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से सामने आया अजय देवगन का फर्स्ट लुक

 Published : Feb 03, 2022 12:44 pm IST,  Updated : Feb 03, 2022 12:47 pm IST

संजय लीला भंसाली और देवगन ने साल 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम किया था।

Ajay Devgn- India TV Hindi
Ajay Devgn Image Source : TWITTER/AJAY DEVGN

Highlights

  • 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी, 2022 को रिलीज होगी
  • 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं

संजय लीला भंसाली की मैग्नम ऑप्स 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अजय देवगन का लुक रिलीज कर दिया गया है। अपने लुक में अजय देवगन ब्लेजर और सफेद पैंट-शर्ट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर पर टोपी और सन ग्लासेज भी लगा रखा है। बता दें यह फिल्म इस साल 25 फरवरी को रिलीज की जाएगी। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 

ट्विटर पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, "अपनी पहचान से चार चांद लगाने आ रहे हैं हम। ट्रेलर कल होगा रिलीज"

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया ने अभिनेता अजय देवगन के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भंसाली और देवगन ने साल 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम करने के 22 साल बाद एक बार फिर साथ काम किया है।

'गंगूबाई काठियावाड़ी' की भूमिका में आलिया भट्ट हैं। कहानी कमाठीपुरा में एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित है और यह मुंबई के हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स' के एक अध्याय पर आधारित है। यह पहली बार है, जब भंसाली ने आलिया को निर्देशित किया है।

पहले यह फिल्म 6 जनवरी को रिलीज की जानी थी। मगर इसी दौरान निर्माता एसएस राजामौली की मच अवेटेड पीरियड ड्रामा 'आरआरआर' रिलीज होने वाली थी। जिस वजह से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को 18 फरवरी को रिलीज करने का फैसला लिया गया। हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए एहतियातन इस फिल्म की रिलीज पर सस्पेंस बना हुआ था। मगर निर्माताओं ने पुष्टि कर दी है कि फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन