1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब पापा के रोल में होते हैं आकाश अंबानी, कुछ यूं होता है नजारा, ये वीडियो देख बन जाएगा दिन

जब पापा के रोल में होते हैं आकाश अंबानी, कुछ यूं होता है नजारा, ये वीडियो देख बन जाएगा दिन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 20, 2025 07:46 am IST,  Updated : Apr 20, 2025 07:46 am IST

अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता दो बच्चों पृथ्वी और वेदा के माता-पिता हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अंबानी परिवार के वीडियो छाए रहते हैं। अब आकाश अंबानी का बेटे पृथ्वी के साथ एक शानदार वीडियो सुर्खियों में है।

Akash Ambani- India TV Hindi
बेटे पृथ्वी के साथ आकाश अंबानी। Image Source : INSTAGRAM

अंबानी फैमिली अक्सर सुर्खियों में रहती है। अनंत-राधिका की शादी के दौरान से ही ये परिवार लाइमलाइट में बना रहता है। अंबानी परिवार के हर सदस्य सुर्खियों में रहता है और इस मामले में परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी किसी से पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर आकाश अंबानी के उनकी लेडी लव श्लोका के साथ फोटो-वीडियो छाए रहते हैं। आकाश और श्लोका की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम पृथ्वी और वेदा है। इस बीच आकाश अंबानी का अपने बेटे पृथ्वी के साथ एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में आकाश का बेटे पृथ्वी के साथ प्यार भरा मोमेंट देखने को मिल रहा है।

वीडियो में आकाश का पृथ्वी को लेकर दिखा प्यार

आकाश अंबानी इस वीडियो में बेटे पृथ्वी के साथ वानखेड़े स्टेडियम में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, 17 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित आईपीएल 2025 के दौरान, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला था, जिसमें मुंबई इंडियन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर रोमांचक जीत हासिल की। मुकाबले के बाद आकाश और उनके बेटे पृथ्वी ने इस पल को अपने नाम कर लिया।

बेटे पृथ्वी को लाड करते दिखे आकाश अंबानी

मुंबई इंडियंस की शानदार जीत के बाद नन्हे पृथ्वी को खुशी से झूमते हुए अपने पिता आकाश अंबानी की ओर मैदान में दौड़ते हुए देखा गया। पृथ्वी की इस क्यूटनेस ने दर्शकों का दिल जीत लिया और साथ ही पिता आकाश के साथ उनका खूबसूरत रिश्ता भी देखने को मिला। जैसे ही पृथ्वी दौड़ते हुए आते हैं आकाश उन्हें अपनी गोद में उठा लेते हैं और बेटे पर प्यार बरसाने लगते हैं। वह पृथ्वी को गोद में लेकर उनसे देर तक बातें करते रहते हैं।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस दौरान दोनों आकाश और पृथ्वी मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए थे। आकाश अपने बेटे पृथ्वी और पत्नी श्लोका के साथ अपनी टीम को सपोर्ट करने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। वीडियो में आकाश अंबानी के साथ पत्नी श्लोका अंबानी और उनकी मां नीता अंबानी भी नजर आईं। आकाश अंबानी और पृथ्वी के इस शानदार वीडियो पर कई यूजर्स ने दिल खोलकर प्यार बरसाया। कुछ लोगों ने खुशी के इमोटिकॉन्स शेयर किए, तो कुछ ने कमेंट करते हुए प्यार जाहिर किया। एक यूजर ने कमेंट किया, "मेरी नज़र में दुनिया का सबसे बेहतरीन पल। इस वीडियो को देखकर मेरा दिल खुशी से भर गया।" एक अन्य ने कमेंट किया, "राजकुमार पृथ्वी, भगवान कृष्ण आप का हमेशा साथ देंगे बेटा।"

कब हुई थी शादी

बता दें, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों बचपन के दोस्त थे और साथ में पढ़ाई करने के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 9 मार्च 2019 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों एक बेटे पृथ्वी और बेटी वेदा के पेरेंट्स हैं। श्लोका दोनों ही बच्चों की परवरिश का काफी ख्याल रखती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन