1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अखिलेश यादव को भा गई '120 बहादुर', फिल्म देखने के बाद दिया ऐसा रिएक्शन, कही दिल की बात

अखिलेश यादव को भा गई '120 बहादुर', फिल्म देखने के बाद दिया ऐसा रिएक्शन, कही दिल की बात

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 27, 2025 07:15 am IST,  Updated : Nov 27, 2025 07:15 am IST

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने '120 बहादुर' देखी और उन्हें ये फिल्म काफी पसंद भी आई। फरहान अख्तर की गौरवशाली सैन्य कहानी की सराहना करते हुए उन्होंने दिल की बात कही। अखिलेश यादव का रिएक्शन चर्चा में है।

akshilesh yadav farhan akhtar- India TV Hindi
फरहान अख्तर से बात करते अखिलेश यादव। Image Source : @YADAVAKHILESH/X

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की वॉर-एपिक '120 बहादुर' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साल की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल ये फिल्म 2025 के अंत में आई। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल न कर पा रही हो, लेकिन क्रिटिक्स से इसे काफी सराहना मिली है। फिल्म की कहानी मेजर शैतान सिंह भाटी और उनके 120 बहादुर पर आधारित है। फिल्म में रेजांग ला की लड़ाई की कहानी बारीकी से दिखाने की कोशिश की गई है। अब इस फिल्म को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी देखा है। फिल्म की कहानी को लेकर उन्होंने बात की और गौरवशाली सैन्य कहानी की सराहना की। उन्होंने क्या कुछ कहा जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

क्या बोले अखिलेश यादव?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने फिल्म देखी और इसकी तारीफ करते हुए इसे मस्ट वॉच बताया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब 120 बहादुर देखी तो उन्होंने मीडिया से इस पर बात की। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म (120 बहादुर) हमारी नई पीढ़ी और खासकर हमारे जवानों को सेना के उस सुनहरे इतिहास की याद दिलाती है, जिस पर हमें बेहद गर्व है। भारतीय सेना दुनिया की सबसे बहादुर सेनाओं में से एक है, जो सबसे कठिन हालात में देश की सीमाओं की रक्षा करती है। फिल्म में रेजांग ला की लड़ाई और उस दौर के युद्ध की जो जानकारी दिखाई गई है, वह एक सच्ची कहानी है, एक असली जंग, जिसे असाधारण हिम्मत के साथ लड़ा गया था। कैप्टन रामचंदर यादव और कई अन्य बहादुर सैनिकों ने जो शौर्य दिखाया था, वह अनमोल है… यह फिल्म हर किसी को देखनी चाहिए…'

अखिलेश ने किया एक्स पोस्ट

फिल्म को लेकर अखिलेश यादव ने एक पोस्ट भी साझा किया है। इसमें उन्होंने थिएटर्स से कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनके समाजवादी साथी भी नजर आ रहे हैं। इन्हें पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'देशभक्ति सिर्फ नारा नहीं, देश पर जान न्योछावर करने का पक्का इरादा होना चाहिए। अच्छी फिल्म का अच्छा संदेश!'

यहां देखें पोस्ट

क्या है फिल्म की कहानी?

'120 बहादुर' 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों की जबरदस्त बहादुरी को दिखाती है, जिन्होंने 1962 के युद्ध में हुई मशहूर रेज़ांग ला की लड़ाई में हिस्सा लिया था। फरहान अख्तर इस फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी, PVC की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने साथियों के साथ मिलकर भारतीय सेना के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक में हर मुश्किल के सामने डटे रहे। फिल्म के दिल में एक ही अटूट लाइन गूंजती है, 'हम पीछे नहीं हटेंगे।' यह फिल्म रजनीश ‘रेजी’ घोष ने डायरेक्ट की है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म अब थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: 'जितने बार फायरिंग हुई और बड़ी ओपनिंग हुई', कैफे फायरिंग पर ये क्या बोल गए कपिल शर्मा

निर्भया की तरह रेप की धमकी, गैर मर्द संग सोने पर किया मजबूर, पति पर सेलिना जेटली के इन 9 आरोपों को सुनकर लगेगा झटका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन