1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जितने बार फायरिंग हुई और बड़ी ओपनिंग हुई', कैफे फायरिंग पर ये क्या बोल गए कपिल शर्मा, फैंस बोले- ये है हंसी का उस्ताद

'जितने बार फायरिंग हुई और बड़ी ओपनिंग हुई', कैफे फायरिंग पर ये क्या बोल गए कपिल शर्मा, फैंस बोले- ये है हंसी का उस्ताद

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 26, 2025 06:28 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 06:28 pm IST

कपिल शर्मा ने पहली बार मीडिया के सामने अपने कैफे में हुई फायरिंग के बारे में बात की है। उनका बयान सामने आते ही वायरल हो गया। अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन्स के बीच ही उन्होंने ऐसी बात कही कि हर किसी का ध्यान उस पर जा टिका।

kapil sharma PTI- India TV Hindi
कपिल शर्मा। Image Source : PTI VIDEO GRAB

कपिल शर्मा ने कनाडा के सरे स्थित अपने कैफे पर हुई फायरिंग की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह किसी तरह की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि हर बार हमला होने के बाद उनका कैफे और भी मजबूती के साथ वापस खड़ा हुआ है।  बुधवार को अपनी आने वाली फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब कपिल से कैफे पर फायरिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सभी उनकी हाजिर जवाबी के फैन हो गए।

क्या बोले कपिल शर्मा?

कपिल शर्मा ने कहा, 'मेरी समझ से वहां के स्थानीय नियम और पुलिस के पास ऐसी घटनाओं को काबू में करने की पर्याप्त क्षमता नहीं है। लेकिन जब हमारा मामला सामने आया, तो वह सीधे फेडरल सरकार तक गया और कनाडाई संसद में इस पर बात हुई।' उन्होंने आगे कहा, 'अजीब लग सकता है, लेकिन जितने बार फायरिंग हुई और बड़ी ओपनिंग हुई। अगर भगवान साथ हैं तो सब ठीक ही होगा।' इतना कहकर कपिल हंस पड़े। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों बोले कि वो हाजिर जवाब हैं और उन्होंने मामले को लाइट नोट पर संभाल लिया। कुछ लोगों ने कहा कि वो बिल्कुल हंसी के उस्ताद हैं और अपने रिएक्शन से भी उन्होंने लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है।

यहां देखें वीडियो

कनून व्यवस्था में किया जा रहा सुधार

ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में कप्स कैफे जुलाई में लॉन्च हुआ था, लेकिन शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद उस पर पहली फायरिंग हुई। इसके बाद 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को दो और हमले हुए। सौभाग्य से किसी के घायल होने की खबर नहीं आई और न ही किसी समूह ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी ली है। कपिल ने बताया कि फायरिंग की खबर सामने आने के बाद फिल्म उद्योग के कई लोगों ने उनसे संपर्क किया और हालात को नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। उनके अनुसार, 'मेरे कैफे में फायरिंग के बाद यह मामला काफी चर्चा में आ गया और अब वहां की कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।'

कपिल शर्मा की एक्टिंग में वापसी

कपिल अब एक बार फिर लीड एक्टर के तौर पर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। किस किस को प्यार करूं 2 उनकी 2011 की हिट फिल्म का सीक्वल है। इसका निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है और इसे रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट तथा अब्बास-मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मनजोत सिंह, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: निर्भया की तरह रेप की धमकी, गैर मर्द संग सोने पर किया मजबूर, पति पर सेलिना जेटली के इन 9 आरोपों को सुनकर लगेगा झटका

'द फैमिली मैन 3' में नेमा संग खूब जमा जयदीप अहलावत का रोमांस, रुकमा की बीवी रियल लाइफ में है ग्लैमर का तगड़ा डोज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन