1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पांच गुना मैडनेस के साथ Akshay Kumar करेंगे दमदार वापसी, बताया कब रिलीज हो रही 'Housefull 5'

पांच गुना मैडनेस के साथ Akshay Kumar करेंगे दमदार वापसी, बताया कब रिलीज हो रही 'Housefull 5'

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 30, 2023 01:34 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 01:34 pm IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई। वो एक बार फिर रितेश देशमुख के साथ फैंस को हंसाते नजर आएंगे।

akshay kumafr, Ritesh deshmukh- India TV Hindi
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार एक के बाद एक फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। साल भर के भीतर एक्टर चार से पांच फिल्में कर लेते हैं। एक बार फिर एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी हाउसफुल के पांचवें पार्ट का आज मेकर्स ने ऐलान कर दिया है। इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को फैंस का खूब प्यार मिलता आया है। 

फिर दिखेगी अक्षय-रितेश की जोड़ी

हर बार की तरह इस बार भी अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। ये फैंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट होने पर मजबूर कर देते हैं। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। पहले के भी सभी पार्ट साजिद नाडियाडवाला ने ही प्रोज्डयूस किए थे। 

मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान
फिल्म 'हाउलफुल 5' की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी फैंस के साथ साझा कर दी है। ये फिल्म में अगले साथ यानी साल 2024 में दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फ्रेंचाइजी का एक अलग ही फैन बेस है। ऐसे में अब अक्षय और फिल्म फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है। 

अक्षय ने किया पोस्ट
अक्षय ने फिल्म का पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इसे पोस्ट करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'पांच गुना ज्यादा मैडनेस के लिए तैयार हो जाएं। आप सभी के लिए ला रहा हूं साजिद नाडियाडवाला की 'हाउसफुल 5' जिसे तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है। फिल्म दिवाली 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

ये भी पढ़ें: भीड़ में अचानक आया अनिल कपूर को गुस्सा, लोगों को बोलना पड़ा Sorry!

 दीपिका कक्कड़ डिलीवरी के बाद इस बड़ी वजह से अब तक नहीं हुईं डिस्चार्ज, जानकर भर आएगा हर मां का दिल! 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन