1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भीड़ में अचानक आया Anil Kapoor को गुस्सा, लोगों को बोलना पड़ा Sorry!

भीड़ में अचानक आया Anil Kapoor को गुस्सा, लोगों को बोलना पड़ा Sorry!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 30, 2023 08:17 am IST,  Updated : Jun 30, 2023 08:17 am IST

अनिल कपूर की हालिया वेब सीरीज गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई। एक्टर इसी की लॉन्च पार्टी में पहुंचे थे, जहां उन्हें गुस्सा आ गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Anil Kapoor- India TV Hindi
अनिल कपूर। Image Source : INSTAGRAM

अनिल कपूर अपने चार्म से लोगों का दिल जीत लेते हैं। 60 साल से ज्यादा की उम्र के बाद भी एक्टर ने अपने आपको फिट रखा है। उनकी फिटनेस देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। हाल में ही एक्टर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है। इस सीजन में एक्टर का स्टनिंग अवतार देखने को मिल रहा है। बीते दिन इस सीरीज की लॉन्च पार्टी थी, जिसमें अनिल कुपूर को गुस्सा आ गया। 

अनिल कपूर को आया गुस्सा

वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' की स्क्रीनिंग पर कई बड़े एक्टर्स पहुंचे थे। शो की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद थी। इसी दौरान पैपराजी के सामने स्टार्स फोटो और वीडियोज क्लिक करा रहे थे। तभी एक्टर को अचानक से गुस्सा आ जाता है। वो पीछे खड़े दो शख्स से कहते हैं कि खड़े क्या हो मेरी हेल्प करो। ठीक इससे पहले वो भीड़ में शो की लीड एक्ट्रेस शोभिता की मदद करते हैं ताकि वो भीड़ से बाहर निकल सकें। 

दो शख्स ने मांगी माफी
अनिल कपूर के गुस्सा करने के बाद वो शख्स पीछे आते हैं और उन्हें सॉरी कहते हैं। साथ ही कहते हैं कि वो समझ नहीं सके थे कि एक्टर को मदद की जरूरत है। इसके बाद सभी वहां से आगे बढ़ जाते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कई लोग कह रहे हैं कि हमेशा बिंदास और झक्कास मूड में रहने वाले अनिल कपूर को पहली बार गुस्से में देख रहे हैं। अनिल कपूर का ऐसा कोई वीडियो शायद ही लोगों को पहले कभी देखने को मिलेगा। 

दिशा पाटनी के साथ क्लिक कराई तस्वीरें
बता दें, इस लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी पहुंची थीं। उन्होंने आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। बता दें, वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' को लोगों का प्यार मिल रहा है, लेकिन लोगों का कहना है कि सीरिज पिछले सीजन के आगे फीकी है। पहले सीजन में भी वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' वाला ही स्टारकास्ट था। आदित्य रॉय कपूर, शोभिता और अनिल कपूर लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ डिलीवरी के बाद इस बड़ी वजह से अब तक नहीं हुईं डिस्चार्ज, जानकर भर आएगा हर मां का दिल!

'गदर 2' का पहला गाना रिलीज, आंखों में आंखें डाले रोमांस करते दिखे तारा सिंह और सकीना!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन