1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' के बाद पहली बार बिना विग दिखे अक्षय खन्ना, बोनी कपूर ने शेयर की अनसीन फोटो, 'रहमान डकैत' पर टिकीं निगाहें

'धुरंधर' के बाद पहली बार बिना विग दिखे अक्षय खन्ना, बोनी कपूर ने शेयर की अनसीन फोटो, 'रहमान डकैत' पर टिकीं निगाहें

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 15, 2026 07:39 am IST,  Updated : Jul 15, 2026 07:40 am IST

'धुरंधर' में 'रहमान डकैत' की भूमिका निभाने के बाद हर कोई अक्षय खन्ना का फैन हो गया। इस स्पाई-थ्रिलर में उनके अंदाज को खूब पसंद किया गया। धुरंधर के बाद पहली बार अक्षय खन्ना किसी इवेंट में दिखी, जिसकी झलक बोनी कपूर ने साझा की है।

boney kapoor- India TV Hindi
बोनी कपूर ने अक्षय खन्ना संग शेयर की फोटो। Image Source : INSTAGRAM/@BONEY.KAPOOR

बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर हाल ही में रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। अंशुला ने 6 जुलाई को अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे लिए, जिसकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। अब बोनी कपूर ने बेटी की शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें 'धुरंधर' के 'रहमान डकैत' यानी अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं और वो भी बिना विग के। 'धुरंधर' के बाद ये पहली बार है जब अक्षय खन्ना बिना विग के नजर आए हैं, ऐसे में अभिनेता के फैंस उनके इस लुक पर प्रतक्रिया देने से पीछे नहीं रहे और दिल खोलकर एक्टर की तारीफ की।

धुरंधर के बाद पहली बार बिना विग दिखे अक्षय खन्ना

बोनी कपूर ने अपनी बेटी अंशुला की शादी से कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिनमें अंशुला और रोहन की शादी की कुछ खूबसूरत झलकियों से लेकर शादी और रिसेप्शन में पहुंचे कुछ खास मेहमानों की झलक देखने को भी मिली। इन्हीं तस्वीरों में से एक में बोनी कपूर, अक्षय खन्ना से गले मिलते दिखे, जो धुरंधर के बाद पहली बार बिना विग के नजर आए। फोटो में हंसते-मुस्कुराते अक्षय को देख उनके फैंस खुश हो गई। कई ने कमेंट करते हुए अभिनेता की झलक साझा करने के लिए बोनी कपूर को थैंक यू कहा तो कई का कहना था कि अक्षय बिना विग के भी कमाल के दिखते  हैं। यूं तो बोनी कपूर द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में कई सेलिब्रिटीज देखने को मिले, लेकिन लोगों की नजरें 13वीं स्लाइड पर टिक गईं, जिसमें बोनी कपूर को अक्षय खन्ना से मिलते देखा जा सकता है।

धुरंधर के लिए अक्षय खन्ना की तैयारी

बता दें, 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के लुक से लेकर स्वैग तक की खूब तारीफ हुई थी, लेकिन रहमान डकैत का लुक अभिनेता को यूं ही नहीं मिला। इसके लिए उन्हें और मेकअप आर्टिस्ट्स को घंटों तैयारी करनी पड़ती थी। पिछले दिनों ही 'धुरंधर' के सेट से अक्षय खन्ना का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह रहमान डकैत की भूमिका के लिए तैयार होते दिखे थे। इस वीडियो में उनके मेकअप आर्टिस्ट और हेयर आर्टिस्ट को रहमान डकैत के किरदार के लिए उन्हें तैयार करते वक्त हर बारीकी पर बारीकी से काम करते देखा जा सकता है। विग की सेटिंग से लेकर हेयरलाइन तक की डिटेलिंग हर चीज पर अक्षय के हेयर आर्टिस्ट का पूरा ध्यान था और अक्षय भी इस पर खास तवज्जो देते दिखे।

अक्षय खन्ना का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय खन्ना के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। 'धुरंधर' सीरीज की सफलता के बाद हाल ही में अक्षय, नेटफ्लिक्स की कोर्ट रूम ड्रामा 'इक्का' में दिखाई दिए, जिसमें एक बार फिर वह निगेटिव रोल में दिखे। वहीं उनके साथ सनी देओल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए। धुरंधर और इक्का के बाद अब अक्षय प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'महाकाली' के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करने वाले हैं, जिसमें वह 'शुक्राचार्य' की भूमिका निभाते दिखेंगे।

ये भी पढ़ेंः 'बंदर' से पहले देखें अक्षय खन्ना की सस्पेंस से लोडेड 'आर्टिकल 375', 8.1 IMDb रेटिंग, भूचाल की तरह आता है क्लाइमैक्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन