1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विदेशी मंच पर आलिया भट्ट का देसी टोटका! कान के पीछे नजर आया कुछ ऐसा, हुस्न परचम देखते रह गए लोग

विदेशी मंच पर आलिया भट्ट का देसी टोटका! कान के पीछे नजर आया कुछ ऐसा, हुस्न परचम देखते रह गए लोग

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 08, 2024 09:38 am IST,  Updated : May 08, 2024 09:38 am IST

एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक मात्र बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं जो मेट गाला 2024 का हिस्सा बनीं। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल और स्टालिश अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान लोगों का ध्यान एक्ट्रेस के कान पीछे लगे टीके ने खींचा।

Alia Bhatt- India TV Hindi
आलिया भट्ट। Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ग्लोबल स्टार बन गई हैं। इस साल वो एक मात्र भारतीय एक्ट्रेस रहीं जो मेट गाला 2024 का हिस्सा बनीं। मेट गाला के विदेशी मंच पर एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल अंदाज में जलवे बिखेरे। उन्होंने किसी हैवी गाउन को नहीं बल्कि भारतीय परिधान साड़ी को इस खास मौके के लिए चुना। आलिया भट्ट फ्लोरल साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं। लोगों की निगाहें एक्ट्रेस पर ही टिक गईं। इतना ही नहीं लोगों को आलिया का ये लुक काफी पसंद आया। अब लुक के साथ ही एक्ट्रेस की एक और चीज की खूब चर्चा हो रही है। मेट गाला में एक्ट्रेस ने अपने मेकअप में कुछ ऐसा एड ऑन किया कि लोग देखते रह गए। 

आलिया ने किया देसी टोटका

दरअसल आलिया की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर हर किसी की नजर जा रही है। लोग एक टक इस तस्वीर को देख रहे हैं और लोगों का कहना है कि विदेशी मंच पर भी एक्ट्रेस अपना देसी अंदाज और टोटका नहीं भूलीं। दरअसल आलिया भट्ट ने कान के पीछे काला टीका लगाया था। भारतीय मान्यताओं के अनुसार बुरी नजर से बचने के लिए काजल से काला टीका लगाया जाता है। ये काला टीका हर बुरी बला से बचाता है। एक्ट्रेस भी इस देसी टोटके में विश्वास रखती हैं, यही वजह है कि उन्होंने कान के पीछे काला टीका लगाया है। 

आलिया का मेट गाला लुक

आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर सब्यासाची की साड़ी कैरी की। टील ग्रीन साड़ी पर फ्लोरल प्रिंट और एंब्रॉइडरी हुई थी। ये साड़ी उनके पुराने कलेक्शन में से एक थी। इसे बनाने में 1965 घंटे लगे और 163 शिल्पकारों ने बना कर तैयार किया है। याद दिला दें, ऐसी ही साड़ी दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ भी पहन चुकी हैं।

पिछली बार इस अंदाज में दिखी थीं आलिया

याद दिला दें, आलिया ने मेट गाला 2023 में पहली बार शिरकत की था। पिछले साल मेट गाला की थीम 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' थी। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस ने प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किया गया खूबसूरत व्हाइट गाउन चुना। उस आउटफिट में भी वो काफी खूबसूरत लगी थीं। उनका पूरा गाउन मोतियों से सजा हुआ था। बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही 'जिगरा' में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना नजर आएंगे। इस फिल्म को एक्ट्रेस करण जौहर के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके अलावा भी आलिया की पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन