1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alia Bhatt-Raha: आलिया भट्ट 4 महीने की बेटी को लेकर जाएंगी कश्मीर, जानिए क्या है वजह

Alia Bhatt-Raha: आलिया भट्ट 4 महीने की बेटी को लेकर जाएंगी कश्मीर, जानिए क्या है वजह

 Published : Mar 01, 2023 02:28 pm IST,  Updated : Mar 01, 2023 02:30 pm IST

बॉलीवुड एक्टेस आलिया भट्ट अपनी 4 महीने की बेटी राहा को लेकर कश्मीर जा रही हैं।

Alia Bhatt instagram- India TV Hindi
Alia Bhatt Image Source : ALIA BHATT INSTAGRAM

आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा की झलक अभी तक फैंस को नहीं दिखाई है। फैंस एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही आलिया अपनी राहा को लेकर कश्मीर जाने वाली हैं। बता दें आलिया करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने वाली है। 

फ्रिज में मिला मॉडल का कटा हुआ सिर, सूप में तैर रहा था अंग

खबरों के अनुसार यह शूटिंग कश्मीर में की जाएगी। हाल ही में करण ने अपने सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट कर जानकारी दी है। इस शूटिंग के लिए रणवीर सिंह के साथ-साथ आलिया भट्ट और बेबी राहा भी साथ रहेंगे। बता दें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं जबकि धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक जिस गाने की शूटिंग के लिए टीम कश्मीर जा रही है, वह गाना यश चोपड़ा को समर्पित होगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: होली के दिन होगी सई की मौत? गुंडों ने दिया खुला चैलेंज

आलिया भट्ट ने 06 नवम्बर 2022 को नन्ही सी प्यारी को जन्म दिया है। आलिया के लिए साल 2022 बहुत ही शानदार रहा है। इसी साल उन्होंने रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल को सात फेरे भी लिए। इस साल शादी के बाद आलिया-रणबीर राहा तीनों का पहला क्रिसमस था। बता दें राहा का नाम राहा की दादी ने चुना है, इस नाम का बेहद प्यारा अर्थ है। राहा शुद्ध तौर पर इसका मतलब एक दिव्य पथ है, स्वाहिली में इसका मतलब खुशी है, संस्कृत में इसका मतलब गोत्र है। बांग्ला में इसका मतलब आराम, राहत है। अरबी में इसका अर्थ शांति है, खुशी है, स्वतंत्रता है।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन