1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की बेटी राहा की बर्थडे पार्टी का मेन्यू हुआ लीक, खाने की लिस्ट देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

आलिया भट्ट की बेटी राहा की बर्थडे पार्टी का मेन्यू हुआ लीक, खाने की लिस्ट देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 07, 2023 03:29 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 03:43 pm IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का बर्थडे बीते दिन यानी 7 सिंतबर को धूमधाम से मनाया गया। बर्थडे सेलिब्रेशन में परिवार के लोग ही शामिल हुए। अब इस खास सेलिब्रेशन में सर्व किए गए खाने का मेन्यू भी वायरल हो रहा है।

Alia bhatt, Alia bhatt daughter, raha kapoor- India TV Hindi
आलिया की बेटी राहा की पार्टी का वीडियो लीक। Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्यारी सी बेटी राहा कपूर का बर्थडे शानदार तरीके से मनाया गया है। बर्थडे की परिवार में धूम रही। बुआ करीना से लेकर दादी-नानी ने राहा को बधाइयां दीं। सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। लोगों की उम्मीदों पर जरूर पानी फिरा क्योंकि एक्ट्रेस ने बेबी के एक साल के होने के बाद भी चेहरा नहीं दिखाया। वैसे आलिया की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेश की वायरल तस्वीरों और वीडियो के बीच उनका पार्टी मेन्यू लीक हो गया है, जिसके बाद सामने आया कि राहा की बर्थडे पार्टी में कई खास पकवान बने थे। 

वायरल हो रहा मेन्यू

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा कपूर की पार्टी में खास खाना बनाने के लिए शेफ हायर किए गए थे। इन शेफ्स ने किचन की झलक से साथ ही मेन्यू की भी झलक दिखाई है। सामने आए वीडियो के स्क्रीन ग्रैब में आप देख सकते हैं कि खाने में फ्रेंच फ्राइज, रिबन सैंडविचेज, ब्राई चिली चीज टोस्ट और चिकन जंगली जैसी डिशेज बनी थीं। इस लिस्ट में कई और डिशेज भी हैं, जिनका नाम इसी तरह मजेदार और कमाल का है।

Alia bhatt, Alia bhatt daughter, raha kapoor
Image Source : INSTAGRAMराहा के ब्रथडे पार्टी का मेन्यू।

खास अंदाज में सेलिब्रेट किया बेटी का बर्थडे

बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा एक साल की हो गई है। राहा के बर्थडे पर मां आलिया ने कुछ क्यूट फोटोज भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में कई खूबसूरत पलों की झलक देखने को मिली है। राहा की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर से लेकर पूजा भट्ट स्पॉट पहुंचे थे। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने बेटी के जन्मदिन के खास मौके पर एक पार्टी रखी, जहां वह अपने परिवार के साथ राहा का बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखे।  

राहा के आने के बाद बदले रणबीर

बीते साल 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया था। रणबीर और आलिया इंटरव्यू में अपनी बेटी राहा की बातें जरूर शेयर करते हैं। रणबीर कपूर ने हाल में ही बताया था कि राहा के आने के बाद उनकी जिंदगी में कई चीजें तब्दील हुई हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उनके आने के बाद से उन्होंने सिग्रेट पीनी भी छोड़ दी है। वहीं उनके फोन की प्लेलिस्ट में अब बच्चों वाले गाने ही ज्यादा होते हैं।

ये भी पढ़ें: मालदीव में शावर लेते हुए नेहा कक्कड़ ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, सरपट वायरल हुईं Photos

कौन है रश्मिका मंदाना के मॉर्फ्ड Video में दिख रही लड़की जारा पटेल, अब कर रहीं रिएक्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन