बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंटरनेशनल वूमेंस डे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाली झलक शेयर की है, जो उनकी बेटी राहा और उनके पति रणबीर से जड़ा हुआ है। रविवार 08 मार्च को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने रणबीर कपूर और राहा कपूर से मिले हाथ से बने कार्ड की एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बहुत ही प्यारा कैप्शन लिख अपनी खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस अपनी बेटी से मिले हर गिफ्ट की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा करती हैं और उनके साथ अपने खास पलों के बारे में भी अपडेट देती रहती हैं।
आलिया भट्ट को मिला क्यूट कार्ड
यह प्यारा सा कार्ड, जो लगता है छोटी राहा ने रंगीन पेन और डूडल से बनाया है। उसमें आलिया के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा हुआ है। मुड़े हुए पेपर के एक तरफ लिखा था 'टू मम्मा' जिस पर दिल और स्टार की डिजाइन बनी थी, जबकि दूसरी तरफ लिखा था, 'पापा और राहा की तरफ से हैप्पी वूमेंस डे' चमकीले रंगों में छोटे म्यूजिकल नोट्स और स्क्रिबल्स भी ड्रा किया गया है।

आलिया भट्ट ने बेटियों के लिए लिखा नोट
अपने फॉलोअर्स के साथ यह दिल को छू लेने वाला क्यूट कार्ड शेयर करते हुए, आलिया ने इस दिन की अहमियत बताते हुए एक नोट भी लिखा। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'एक प्यारी सी याद दिलाने वाली बात कि शायद सबसे खूबसूरत चीज जो हम अपनी बेटियों को सिखा सकते हैं, वह है खुद को जानना, खुद पर भरोसा करना और वे जो बन रही हैं, उसे सेलिब्रेट करना।'
राहा कपूर को सोशल मीडिया से रखा दूर
आलिया और रणबीर, जिन्होंने नवंबर 2022 में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया। वे अक्सर सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए माता-पिता के तौर पर अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों के बारे में शेयर करते रहते हैं। हालांकि, उन्होंने राहा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने का फैसला किया है, जिसमें उनका चेहरा दिख रहा है।
ये भी पढे़ं-
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' फेम सुनील ग्रोवर ने हाईवे पर बनाए नए दोस्त, दिखाई झलक, पोस्ट हुआ वायरल
JioHotstar की 6 एपिसोड वाली धांसू सीरीज, कहानी जो घुमा दे दिमाग, अकेले देखने की नहीं होगी हिम्मत