1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया के fanpage ने शेयर की Alia और Raha की फोटो! देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

आलिया के fanpage ने शेयर की Alia और Raha की फोटो! देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

 Published : Jan 29, 2023 04:34 pm IST,  Updated : Jan 29, 2023 04:34 pm IST

आलिया की बेटी को दूनिया में आए तीन महीने होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक आलिया ने राहा की झलक नहीं दिखाई है। हाल ही में एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें आलिया राहा को पकड़े नजर आ रही है।

Alia Bhatt Fan Club- India TV Hindi
Alia Image Source : ALIA BHATT FAN CLUB

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा को जन्म लिए दो महीनों से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आलिया ने अभी तब अपनी लाडली राहा की झलक फैंस को नहीं दिखाई है,लेकिन हाल ही में आलिया के फैन फेज ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जो अब वायरल हो रही है। इस फोटो में मां अलिया की गोद में बेटी राहा नजर आ रही है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के जीवन में हुई इस शख्स की एंट्री, विराट को छोड़ दूसरे के साथ हुईं रोमांटिक

बता दें इस फोटो को आलिया के फैन पेज ने शेयर किया है। इस फोटो में आलिया बेटी राहा को दूध पिलाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को फैंस शेयर कर रहे हैं और बता रहे हैं कि यही आलिया की बेटी है।  इस फोटो में आलिया लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, लेकिन यह तस्वीर पूरी तरह से एडिट है। इसे किसी ने बड़ी ही सफाई से एडिट किया और इसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। वही एक यूजर ने कहा -ये क्या एडिट कर दिया। एक ने कहा इतनी प्यारी माँ। बता दें इससे पहले भी राहा के जन्म के समय आलिया की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसमें फोटो को मॉर्फ्ड किया गया था। साथ ही रणबीर की भी फोटो वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने बच्चे को पकड़ा था।

Aamir Khan: शाहरुख खान की 'पठान' में दिखीं आमिर की करीबी, क्या आपने पहचाना?

 
आलिया ने 6 नवंबर को बेटी राहा को जन्म दिया था। राहा के जन्म के बाद से ही फैंस राहा का चेहरा दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आलिया ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया के पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' है। हाल ही में आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम में एक फोटो शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने दो फूल पकड़ा था, जिसके बाद फैंस ने उनके दोबारा प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगाने लगे थे। आलिया ने कैप्शन में - '2.0 भी लिखा था। रणबीर कपूर जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन