1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के जीवन में हुई इस शख्स की एंट्री, विराट को छोड़ दूसरे के साथ हुईं रोमांटिक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के जीवन में हुई इस शख्स की एंट्री, विराट को छोड़ दूसरे के साथ हुईं रोमांटिक

 Published : Jan 26, 2023 08:16 pm IST,  Updated : Jan 26, 2023 08:16 pm IST

‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम सई का किरदार निभा रही आयशा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

twitter- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : TWITTER

स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' हमे रोज कुछ नया देखने को मिलता। इस शो को देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। ये शो टीआरपी लिस्ट में भी नजर आता है। वही इस शो में सई का किरदार निभाने वाली आयशा सिंह के जीवन में किसी और शख्स ने एंट्री ली है, जिसका वीडिया सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Pathaan Crosses 100 Crore: 'पठान' ने एक ही दिन में किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार, दुनिया भर में गाड़े झंडे

हाल ही में, आयशा सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर वायरल भी हो रहा है। बता दें सीरियल में सई की जिंदगी जहां उनके पति विराट के इर्द गिर्द घूमती है, वहीं रियल लाइफ में सेट पर सई किसी और के साथ नजर आ रही हैं, जिसके साथ वह गॉसिप करते नजर आ रही हैं। आयशा के इस खास दोस्त का नाम ओवैस खान है।

Shubman Gill को देखते ही फैंस ने लगाएं नारे, कहा- 'हमारी भाभी कैसी हो, Sara bhabhi जैसी हो, देखिए वीडियो

इस वीडियो में वो ओवैस के साथ बर्गर खा रही हैं साथ ही दूसरों की चुगली कर रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आयशा ने लिखा है “तू मेरी सखी और मैं तेरा दोस्त। PS- हम आपसे बहुत प्यार करते हैं ओवैस सर।”इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो में लिखा वाह.. जय वीरू की दोस्ती। वही एक ने लिखा ये दोस्ती हमेशा ऐसे ही रहे। हाल ही में इस शो में दिखाया जा रहा है कि पाखी और सई विनायक को अपने पास रखने की लाखों कोशिश करती हैं। बता दें पूरी कहानी विनायक के इर्द-गिर्द घूम रही है। बीते दिन दिखाया गया था कि विनायक स्कूल प्रतियोगिता में मां यशोदा और कान्हा की मूर्ति बनाता है और सबके सामने पत्रलेखा को वो मूर्ति देता है। वहीं दूसरी ओर विराट पत्रलेखा को सच बताने की कोशिश करता है, पर वो उसे इग्नोर कर देती है। लेकिन अब पाखी विनायक को लेकर फरार होने वाली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन