1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जन्मदिन पर ये नेक काम करते हैं साउथ सुपरस्टार, आज बच्चा-बच्चा है इनका फैन, इन फिल्मों से बने पैन इंडिया स्टार

जन्मदिन पर ये नेक काम करते हैं साउथ सुपरस्टार, आज बच्चा-बच्चा है इनका फैन, इन फिल्मों से बने पैन इंडिया स्टार

 Published : Apr 08, 2025 06:00 am IST,  Updated : Apr 08, 2025 06:00 am IST

अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 43वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार हर साल अपने बर्थडे पर ब्लड डोनेट करते हैं। इतना ही नहीं 'पुष्पा' के अलावा एक्टर की कई फिल्में ऐसी है, जिसे उन्हें इंडस्ट्री में ही बल्कि दुनिया भर में खूब नेम फेम मिला है। वह एक्टिंग के अलावा डांस और सिंगिंग भी माहिर हैं।

Allu Arjun- India TV Hindi
अल्लू अर्जुन का 43वां जन्मदिन। Image Source : INSTAGRAM

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, निर्माता अल्लू अरविंद के बेटे और जाने माने तेलुगू एक्टर चिरंजीवी के भतीजे हैं। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 8 अप्रैल को अपना 43वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। पैन इंडिया स्टार की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन उन एक्टर्स में से हैं जो आपने सबसे जन्मदिन पर ब्लड डोनेट करते हैं। वह अपनी कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। 'पुष्पा' एक्टर को स्टाइलिश स्टार के नाम से भी जाने जाते हैं। साल 2003 में अर्जुन ने लालकृष्ण राघवेंद्र राव की फिल्म 'गंगोत्री' से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2004 में आई 'आर्या' उनकी सुपरहिट फिल्म रही थी।

रक्तदान करते हैं साउथ सुपरस्टार

हर साल अपने जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन रक्तदान करते हैं और साथ ही ब्लड डोनेट कैंप भी रखते हैं, जिसमें उनके फैंस भी ब्लड डोनेट करने आते हैं। आईएमडीबी के मुताबिक, वह विकलांग बच्चों के कुछ खास आयोजित कार्यक्रमों में भी अपने परिवार और बच्चों के साथ शिरकात करते हैं। वहीं इस दिन को और भी खास बनाने के लिए वह अपने परिवार के साथ घर पर ही जन्मदिन का जश्न मनाते हैं।

जब एक्टर बना ग्लोबल स्टार

भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक अल्लू अर्जुन को 2014 से 'फोर्ब्स इंडिया' की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, छह फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन नंदी पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों मिले हैं। अल्लू अर्जुन अपने लुक्स के अलावा कई ऐसी फिल्मों के लिए भी मशहूर है जो उनके लिए लकी साबित हुई और उन्हें सुपरस्टार से पैन इंडिया स्टार बना दिया। यहां देखें पूरी लिस्ट...

इस लिस्ट में सबसे पहली फिल्म पुष्पा है, जिसके दोनों पार्ट ब्लॉकबस्टर साबित हुए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ और साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई। बता दें कि 'पुष्पा 2' साल 2021 में आई 'पुष्पा:द राइज' का सीक्वल है।

तेलुगु भाषा में बनी फिल्म 'आर्य' में अल्लू अर्जुन ने आर्य का किरदार निभाया था, जिसमें उन्हें बहुत पसंद किया था। 'पुष्पा: द राइज' निर्देशित करने वाले सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की किस्मत चमका दी। महज चार करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 करोड़ कमाए थे।

अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म 'परुगु' 2008 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म में एक्टर का एक अलग ही स्टाइल देखने को मिला।  निर्देशक मणि शर्मा की इस फिल्म ने बजट से दो गुना ज्यादा कमाया था।

फिल्म 'आर्य' की सफलता के बाद इस फिल्म का  सीक्वल 'आर्य 2' साल 2009 में 27 नवम्बर को रिलीज हुआ। इस फिल्म में आर्य का किरदार अल्लू अर्जुन ने निभाया था। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40 करोड़ रुपये रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन