1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पुष्पा 2' के सेट से लीक हुई अल्लू अर्जुन की फोटो, साड़ी पहने 'गंगम्मा थल्ली' अवतार में कुछ इस तरह दिखे एक्टर

'पुष्पा 2' के सेट से लीक हुई अल्लू अर्जुन की फोटो, साड़ी पहने 'गंगम्मा थल्ली' अवतार में कुछ इस तरह दिखे एक्टर

 Published : Jan 30, 2024 05:46 pm IST,  Updated : Jan 30, 2024 05:46 pm IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार 'अल्लू अर्जुन' इन दिनों फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में हैं जो कि अब से कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। इसी बीच हाल ही में फिल्म के सेट से अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Allu Arjun, Pushpa 2- India TV Hindi
साड़ी पहने अल्लू अर्जुन की फोटो हुई वायरल Image Source : X

अल्‍लू अर्जुन की 'पुष्‍पा 2' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के जब से दूसरे पार्ट का एलान हुआ है। तब से अल्‍लू अर्जुन और 'पुष्‍पा 2' से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है। अल्‍लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्‍पा 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साउथ सुपस्टार इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच फिल्म के सेट से उनकी एक तस्वीर लीक हो गई है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

साड़ी पहने दिखे अल्लू

जी हां, अभी 'पुष्‍पा 2'  फिल्म का न तो टीजर आया है और ना ही कोई गाना रिलीज हुआ है, ऐसे में जैसे ही फिल्म के सेट से अल्‍लू अर्जुन की ये तस्वीर लीक हुई धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सामने आई इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन को 'गंगम्मा थल्ली' अवतार में देखा जा सकता है। ये वही लुक है जिसे फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर में भी शेयर किया गया था। इस तस्वीर में एक्टर को ब्लू कलर की बनारसी साड़ी पहने कुर्सी पर बैठे किसी सो बात करते हुए देखा जा सकता है। अल्लू की इस लीक हुई फोटो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

अगस्त 2024 में रिलीज होगी फिल्म

'पुष्पा 2' की बात करें तो सुकुमार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'पुष्पा: द रूल' इस साल के मोस्ट अवेटेड सीक्वल्स में से एक है।इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगपति बाबू समेत कई स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने बताया था कि वह फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो साउथ की इस फिल्म का बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म के साथ सिनेमाघरों में क्लैश होगा। अजय की 'सिंघम अगेन' 15 अगस्त, 2024 को ही थिएटर्स में दस्तक देगी। बता दें, 'पुष्पा:द राइज' सिनेमाघरों में साल 2021 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। 

ये भी पढ़ें:

क्यूट के साथ-साथ बेहद गुस्सैल भी हैं करीना-सैफ के लाडले जेह, देखिए गाड़ी से उतरते ही किस तरह हाथ-पैर लगे पटकने

शहीदों को श्रद्धांजलि देने 'स्वतंत्र वीर सावरकर' लेकर आ रहे हैं रणदीप हुड्डा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन