1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अल्लू अर्जुन का गिरफ्तारी से पहले का वीडियो आया सामने, सफेद हूडी-हाथ में चाय का कप, इस लुक में दिखे पुष्पाराज

अल्लू अर्जुन का गिरफ्तारी से पहले का वीडियो आया सामने, सफेद हूडी-हाथ में चाय का कप, इस लुक में दिखे पुष्पाराज

 Reported By: Surekha Abburi Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 13, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Dec 13, 2024 03:15 pm IST

अल्लू अर्जुन को हाल ही में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच एक्टर का एक वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें उन्हें पुष्पा के डायलॉग 'फ्लावर नहीं, फायर है' वाली सफेद हूडी पहने देखा जा सकता है और साथ में सुपरस्टार चाय की चुस्कियां ले रहे हैं।

Allu Arjun- India TV Hindi
अल्लू अर्जुन का गिरफ्तारी से पहले का वीडियो Image Source : SCREENGRABS FROM VIDEO

'पुष्पा 2: द रूल' की सफलता के बीच अल्लू अर्जुन को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने उनके फैंस को निराश कर दिया। अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद अल्लू अर्जुन के प्रशंसक निराश हो गए हैं। पुष्पा 2 स्टार को प्रीमियर के दिन संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है और हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया है। इस बीच साउथ सुपरस्टार का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन एक हुडी पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर उनका फेमस डायलॉग 'फ्लावर नहीं, फायर है' लिखा हुआ है।

अल्लू अर्जुन का गिरफ्तारी से पहले का वीडियो

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से पहले का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुपरस्टार के साथ उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में सुपरस्टार जहां शांत नजर आ रहे हैं और साथ खड़े लोगों से बात कर रहे हैं, वहीं स्नेहा कुछ परेशान लग रही हैं। अल्लू अर्जुन के हाथ में चाय का कप भी देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में अभिनेता पुलिस अधिकारियों और अपने स्टाफ के साथ दिखाई दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है

अभिनेता और संध्या थिएटर के मालिकों के खिलाफ 4 दिसंबर को मची भगदड़ में महिला की मौत मामले में मामला दर्ज किया गया था। अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1) के तहत केस दर्ज हुआ है, जिसके तहत एक साल से लेकर दस साल तक की सजा हो सकती है। अल्लू अर्जुन के खिलाफ धारा 3(1) रेड के साथ 3/5 बीएनएस सहित चार धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बारे में जानकारी

यह घटना 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान हुई जब स्क्रीनिंग से पहले प्रशंसकों का एक बड़ा झुंड थिएटर गेट की ओर बढ़ा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए उत्सुक फैंस अभिनेता के आते ही एंट्री गेट की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, लेकिन अल्लू अर्जुन के आने के बाद अराजकता फैल गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मृतका के परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद मृतका के परिवार की ओर से थिएटर प्रबंधन और अभिनेता के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। अफरा-तफरी में जिस महिला की मौत हुई, उसकी पहचान दिलसुखनगर निवासी रेवती के रूप में हुई। वह अपने पति भास्कर और दोनों बच्चों तेज (9) और सांविका (7) के साथ पुष्पा 2 का प्रीमियर शो देखने आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन