यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अल्फा' को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की रिलीज को लेकर पिछले कुछ समय से अनिश्चितता बनी हुई थी, कहा जा रहा था कि फिल्म पूरी नहीं हो पा रही है। पहले इसे 2025 में रिलीज होना था, लेकिन बाद में तारीख टलकर अप्रैल 2026 हुई और फिर इसमें दोबारा देरी हुई। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी उड़ीं कि फिल्म थिएटर के बजाय सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है, जिससे फैंस थोड़े निराश थे, लेकिन अब इसे लेकर बड़ा और सटीक अपडेट सामने आ गया है।
हालांकि मेकर्स ने अब इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए 'अल्फा' की नई और आधिकारिक थिएटर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अब 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। आलिया भट्ट ने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया और दमदार पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'ALPHA 10.07.2026 सिनेमाघरों में मिलते हैं।' इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। एक शख्स ने लिखा, 'आखिरकार इसकी रिलीज डेट सामने आ ही गई।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'आलिया का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'मैं बॉबी और अनिल कपूर को देखने के लिए तैयार हूं।'
'द रेलवे मेन' फेम निर्देशक शिव रवैल द्वारा निर्देशित यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली 'फीमेल लीड' जासूसी फिल्म है, जो इसे बेहद खास बनाती है। फिल्म के प्रति उत्साह तब और बढ़ गया जब 'वॉर 2' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में बॉबी देओल के किरदार की एक छोटी सी झलक दिखाई गई थी। एक नए नजरिए और महिला जासूसों की साहसी कहानी के साथ 'अल्फा' साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने का दम रखती है। फिलहाल अभी किसी भी किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आलिया और शरवरी का किरदार सबसे प्रभावी होगा।ॉ
बात करें, सितारों के वर्कफ्रंट की तो आलिया आखिरी बार 'जिगरा' में नजर आई थीं, वो जल्द ही रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ लव एंड वॉर में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'ब्रम्हास्त्र' भी पाइपलाइन में है। हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसकी सफलता को एक्टर एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं बॉबी देओल अल्फा के अलावा जन नायकन और बंदर में नजर आएंगे। वहीं शरवरी के फ्यूचर प्रोजेक्ट के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: पार्टी में मिस्ट्री मैन संग कोजी हुईं मलाइका अरोड़ा, छिपते दिखे वहीं मौजूद रूमर्ड बॉयफ्रेंड, लगने लगीं अटकलें
कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? T20 WC फाइनल में भारत की जीत के बाद एक साथ मनाया जश्न
संपादक की पसंद