1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के 2 महीने बाद बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस ने कराया था फोटोशूट, अब गोदभराई में दुल्हन की तरह हुईं तैयार

शादी के 2 महीने बाद बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस ने कराया था फोटोशूट, अब गोदभराई में दुल्हन की तरह हुईं तैयार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 05, 2024 11:23 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 11:23 pm IST

साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस अमाला पॉल ने बीते साल नवंबर में शादी की थी। अब वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। वो अपने प्रग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हाल में ही अपनी गोद भराई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

Amala paul- India TV Hindi
अमाला पॉल और जगत देसाई। Image Source : INSTAGRAM

साउथ फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस अमाला पॉल हाल में ही पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'आदुजीवितम' में देखी गई थी। एक्ट्रेस ने बीते साल अपने बॉयफ्रेंड से शादी की थी। अब एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं और अपनी प्रेग्नेंसी के लुत्फ उठा रही हैं। शादी के बाद अमाला अपना ज्यादा वक्त अपने ससुराल में बिता रही हैं, जो कि गुजरात के सूरत में है। हाल में ही एक्ट्रेस की गोद भराई धूमधाम से की गई है, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है। इसे देखने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

अमाला की हुई गोदभराई

इंस्टाग्राम पर अमाला ने अपनी गोदभराई की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें वो अपने पति जगत देसाई के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस दुल्हन की तरह तैयार दिख रही हैं। उन्होंने सफेद और लाल रंग की साड़ी कैरी की है। वहीं पति कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस अपने पति के साथ मिलकर गोदभराई की रस्में करती दिख रही हैं। दोनों ने गले में फूलों की माला भी कैरी की है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'परंपरा और प्रेम से आलिंगित।' इन तस्वीरों को देखने के बूाद फैंस भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'सबसे प्यारी मम्मी बनने के लिए तैयार।' एक ने लिखा है कि आने वाले छोटे मेहमान का इंतजार रहेगा। वहीं एक ने लिखा, 'जल्द ही आपके घर खुशियां आएं।'

यहां देखें पोस्ट 

प्यार में बदली थी अमाला और जगत की दोस्ती

बता दें, अमाला पॉल और जगत देसाई ने नवंबर 2023 में शादी की थी। इसके ठीक दो महीने बाद जनवरी में दोनों प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। अमाला ने अपना बेबी बंप फ्लॉट करते हुए तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो रेड ड्रेस पहने नजर आईं। इसके बाद सेही एक्ट्रेस अपने ससुराल में हैं। अमाला की गोदभराई भी उनकी ससुराल में ही हुई है। एक्ट्रेस की शादी केरल के कोच्ची में एक प्राइवेट सेरिमनी में हुई थी। अमाला और जगत के बीच पहले गहरी दोस्ती थी जो बाद में प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन