1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्लोका मेहता ने जड़े एक के बाद एक शॉट्स, आकाश अंबानी ने भी दिया साथ, स्पोर्टी लुक में नजर आईं बड़ी अंबानी बहू

श्लोका मेहता ने जड़े एक के बाद एक शॉट्स, आकाश अंबानी ने भी दिया साथ, स्पोर्टी लुक में नजर आईं बड़ी अंबानी बहू

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 26, 2025 04:57 pm IST,  Updated : May 26, 2025 04:57 pm IST

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पिकलबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। दोनों का स्पोर्टी अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खास तौर पर लोग अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता के दीवाने हो गए हैं।

Akash ambani Shloka Mehta- India TV Hindi
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता। Image Source : INSTAGRAM

अंबानी परिवार सुर्खियों में रहता है और जब भी इनका कोई भी सदस्य सामने आता है तो उसी की चर्चा होती है। कभी इनके आउटफिट्स चर्चा का विषय बनते हैं तो कभी इनकी एसेसरीज छाई रहती हैं। इनके सेलिब्रेशन्स भी लोगों का ध्यान खींचते हों, फिर चाहे वो बर्थडे हो या शादी। अब आकाश अंबानी और श्लोका मेहता छाए हुए हैं। इस बार दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो में दोनों एक साथ स्पोर्टी अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों को वीडियो में पिकलबॉल खेलते देखा जा सकता है। दोनों का ऐसा अंदाज पहली बार देखने को मिला है। इस अवतार में दोनों को देख लोगों का यही कहना है कि ये सबसे प्यारी और परफेक्ट जोड़ी है। 

श्लोका का दिखा स्पोर्टी अवतार

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की जोड़ी हमेशा ही लोगों की पसंदीदा है और एक बार फिर दोनों ने अपने नए अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दोनों पिकलबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का स्पोर्टी लुक और एनर्जेटिक अंदाज लोगों को भा गया है। खास तौर पर अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने अपने कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स और टैंक टॉप कैरी किया है और वो एक के बाद एक शॉट पर शॉट लगाते नजर आ रही हैं। श्लोका मेहता की फिटनेस भी इस वीडियो में देखने को मिल रही है। वो काफी उत्साहिट होकर खेल रही हैं। वहीं ग्रीन टी-शर्ट में आकाश अंबानी भी उतने ही उत्साह से खेल रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

ऐसा था लोगों का रिएक्शन

वीडियो देखने के बाद लोग श्लोका मेहता की खेल के प्रति स्पिरिट देख फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि श्लोका सिंपल और एलिगेंट होने के साथ ही काफी कूल भी हैं। वो हर चीज को ग्रेस के साथ करती हैं। बिना मेकअप के भी वो कमाल की लग रही हैं। वीडियो में कभी श्लोका शॉट लगाते, कभी उछलते तो कभी टीम बॉन्डिंग करते नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए शख्स ने लिखा, 'श्लोका की सादगी और एक्टिव लाइफस्टाइल कमाल की है।' एक और शख्स ने लिखा, 'स्टाइल और ग्रेस की मिसाल- श्लोका।'  एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फिटनेस और स्टाइल दोनों का बराबर मिश्रण हैं श्लोका मेहता।'

श्लोका की हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर फैंस उनकी फिटनेस और स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई यूजर्स ने श्लोका की सादगी और एक्टिव लाइफस्टाइल की तारीफ करते हुए उन्हें स्टाइल और ग्रेस की मिसाल बताया है। यह वीडियो दिखाता है कि अंबानी परिवार का अगला जनरेशन न सिर्फ बिजनेस में बल्कि हेल्दी और एक्टिव लाइफ को लेकर भी काफी सजग है। बता दें, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन के दोस्त हैं और दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं। दोनों की दोस्ती स्कूल में हुई और आगे चलकर प्यार में बदली और अब दोनों एक बेटे पृथ्वी और बेटी वेदा के पेरेंट्स हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन