1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका ने दिखाए बड़े संस्कार, गोद में थी बेटी वेदा और घाट पर था बेटा पृथ्वी

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका ने दिखाए बड़े संस्कार, गोद में थी बेटी वेदा और घाट पर था बेटा पृथ्वी

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : May 05, 2025 05:08 pm IST,  Updated : May 05, 2025 05:08 pm IST

अंबानी परिवार की लाडली बड़ी बहू हमेशा ही अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने बड़े संस्कारों से लोगों का दिल जीता है। वीडियो देखने वाला हर शख्स श्लोका मेहता की तारीफ करते नहीं थक रहा है।

Shloka veda- India TV Hindi
श्लोका मेहता, आकाश अंबानी और वेदा। Image Source : INSTAGRAM

अंबानी फैमिली ने हाल ही अपने सबसे लालडे फैमिली मेंबर को खो दिया है। जी हां, अंबानी फैमिली का लाडला पेट डॉग हैप्पी अब इस दुनिया में नहीं रहा है। 30 अप्रैल को हैप्पी की मौत हो गई और इस बात की जानकारी भी परिवार ने साझा की। हैप्पी की खास तस्वीरों के साथ एक स्पेशल मैसेज भी साझा किया गया था। हैप्पी की मौत से परिवार के लोग काफी दुखी थे। परिवार के हर शख्स से हैप्पी का स्पेशल बॉन्ड रहा है। अब हैप्पी के लिए अंबानी फैमिली ने खास पूजा का आयोजन किया। इसके लिए अंबानी परिवार के दोनों बेटे और बहुएं ऋषिकेश पहुंचे। सभी ने मिलकर हैप्पी की आत्मा की शांति के लिए पूजा की और गंगा के किनारे वक्त भी गुजारा। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

ऋषिकेश में की पूजा

सामने आई इन तस्वीरों और वीडियो में आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और उनके दोनों बच्चे पृथ्वी और वेदा एक साथ नजर आ रहे हैं। इनके अलावा राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी भी सादगी भरे अंदाज में दिख रहे हैं। सभी ने एक साथ मिलकर गंगा में स्थान कर के पूजा की। हवन के साथ गंगा आरती और भजन संध्या भी रखी गई। सभी घाट पर एक साथ बैठकर भजन करते नजर आए। इस खास इवेंट का आयोजन परमार्थ निकेतन ने किया था। परमार्थ निकेतन से जुड़े संत सभी प्रक्रियाएं कराते नजर आए। श्लोका और राधिका दोनों हर एक चीज में पूरी रुचि दिखाती नजर आईं। सिंपल सूट में दोनों को काफी पसंद किया जा रहा है। जहां श्लोका ने येलो और ऑरेंज सूट कैरी किया, वहीं राधिका सी ब्लू कलर के सूट में दिखीं। 

श्लोका की हो रही तारीफ

वैसे लोगों को श्लोका अंबानी का अंदाज काफी पसंद आया और अब उनकी काफी तारीफें हो रही हैं। श्लोका अंबानी इस पूजा के दौरान अपने दोनों बच्चों को संभालती दिखीं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें श्लोका अंबानी अपनी बेटी वेदा को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वेदा ने येलो आउटफिट कैरी किया है। साथ में आकाश अंबानी भी खड़े हैं। श्लोका गंगा घाट की ओर जा रही हैं, जहां पहले से ही बेटे पृथ्वी जमीन पर बैठे हैं और अपना पजामा फोल्ड कर रहे हैं। वो ऐसा गंगा में पैर धोने के लिए करते दिख रहे हैं। इसी बीच श्लोका अपनी बेटी को गंगा का महत्व बताते हुए सीढ़ियों से नीचे उतर रही हैं। इसके अलावा  भी श्लोका हर एक धार्मिक कार्य में रुचि लेती नजर आ रही हैं। बच्चों को संभालते हुए भजन करते भी देखा जा सकता है। 

लोगों का रिएक्शन

उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि अंबानी परिवार की बड़ी बहू संस्कारों से भरी हुई हैं और उनके संस्कार काफी बड़े हैं। वो यही संस्कार अपने बच्चों को भी सिखा रही हैं। एक शख्स ने लिखा, 'श्लोका कितनी सिंपल और सादगी से भरी हुई हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'श्लोका में कोई घमंड नहीं है, उन्हें देखकर नहीं लगता कि वो इतनी सरल हैं।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'श्लोका का ये अंदाज ही उन्हें सबसे अलग बनाता है और वे काफी संस्कारी हैं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन