1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिव भक्ति में लीन दिखा पूरा अंबानी परिवार, बच्चे-बच्चे ने किया भोलेनाथ का अभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा एंटीलिया

शिव भक्ति में लीन दिखा पूरा अंबानी परिवार, बच्चे-बच्चे ने किया भोलेनाथ का अभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा एंटीलिया

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 12, 2024 10:06 am IST,  Updated : Jul 12, 2024 10:06 am IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से ठीक दो दिन पहले शिव शक्ति पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पूरे अंबानी परिवार के साथ शिव भक्ति में लीन नजर आए। इसका वीडियो अब सामने आया है।

Shiv Shakti pooja- India TV Hindi
अंबानी परिवार ने की शिव शक्ति पूजा। Image Source : INSTAGRAM

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की घड़ी आ ही गई हैं। दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब शादी के लिए काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। अब से कुछ ही घंटों बाद दोनों फेरे लेने के लिए तैयार सजे-धजे नजर आएंगे। शादी से पहले की सभी रस्में संपन्न हो गई हैं। इन रस्मों में से एक शिव शक्ति पूजा थी। इसमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जोड़ी शिव भक्ति में लीन नजर आई। पूरा अंबानी परिवार भी उनके साथ शिव पूजा करते दिखा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भोले बाबा की पूजा-अर्चना में अनंत अंबानी लगे हुए हैं। वीडियो देखकर ही जाहिर हो रहा है कि शिव जी में उनकी विशेष आस्था है। 

शानदार तरीके से की शिव आराधना

सामने आए वीडियो में आप क्रिस्टल की बड़ी सी शिव लिंग देख सकते हैं। एंटीलिया में इस शिव शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नीता अंबानी सभी का अभिनंदन करती नजर आईं। इसके बाद ही सभी देवी की पूजा के बाद शिव आराधना में लग गए। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपने बेटे और बहुओं के साथ मिलकर भोले बाबा का अभिषेक किया। इसके बाद ही 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाए गए। इतना ही नहीं राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने परिवार के साथ मिलकर आरती की। भजन और शंखनाद से माहौल एकदम भक्तिमय हो गया। आकाश और श्लोका अंबानी भी अपने बच्चों के साथ पूजा में शामिल हुए। बस कोई नहीं दिखा तो वो ईशा अंबानी थीं। 

यहां देखें वीडियो

अब से कुछ ही देर में होगी शादी

बता दें, आज यानी 12 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात जन्मों के लिए एक बंधन में बंध जाएंगे। मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेंगे और हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। जिस पल का सभी को इंतजार था वो अब कुछ ही पल दूर है। पूरा अंबानी परिवार इस उत्सव को एक साथ मिलकर सेलिब्रेट करेगा। नीता अंबानी, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी पर भी लोगों की निगाहें टिकी रहेंगी। इस शादी के लिए विदेशी गेस्ट लगातार भारत पहुंच रहे हैं। किम कडैशियन और बोरिस जॉनसन जैसे अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स अनंत-राधिका की शादी की शोभा बढ़ाएंगे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन